त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा, इन दो महीनों में चलाई जाएंगी 200 अतिरिक्त ट्रेन
नई दिल्ली। इस त्योहारी मौसम में भारतीय रेलवे यात्रियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहा है। रेलवे 15 अक्टूबर और 30 नवंबर के बीच 200 अतिरिक्त विशेष ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। इसे लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने कहा, 'हमने जोन महाप्रबंधकों के साथ बैठकें की हैं और उन्हें स्थानीय प्रशासन के साथ बात करने और कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। हमने उन्हें एक रिपोर्ट देने के लिए कहा है, जिसके बाद हम ये तय करेंगे कि छुट्टियों के मौसम में कितनी ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।'
Recommended Video

ट्रेनों की संख्या अधिक भी हो सकती है
उन्होंने आगे कहा, 'अभी हमारा अनुमान लगभग 200 ट्रेनें चलाने का है, लेकिन ये केवल अनुमान है, इसकी संख्या अधिक भी हो सकती है।' ट्रेन की संख्या का फैसला लेते समय यात्रियों की जरूरतों के साथ साथ राज्य सरकार के अनुरोध को भी ध्यान में रखा जाएगा। वीके यादव ने बताया, 'रेलवे रोजाना यात्री ट्रेन सेवाओं का जायजा ले रहा है। रेलवे जरूरतों और राज्य सरकारों के अनुरोध के आधार पर अधिक ट्रेनों के संचालन पर फैसला लेगा।'

धीरे-धीरे ट्रेन चलनी शुरू हुईं
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में ये ट्रेनें 60 फीसदी क्षमता पर चलती हैं। जहां क्लोन ट्रेन की वेटिंग लिस्ट लंबी होती है, वहां मांग को पूरा करने के लिए उसी मार्ग पर एक और क्लोन ट्रेन संचालित की जाएगी। आपको बता दें क्लोन ट्रेन मूल ट्रेन के रूट पर ही चलती हैं। इन ट्रेनों को यात्रियों की भीड़ और वेटिंग का भार कम करने के लिए चलाया जाता है। रेलवे ने वर्तमान में सभी नियमित यात्री ट्रेनों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। लेकिन अब धीरे-धीरे ट्रेन चलनी शुरू हुई हैं। वहीं नियमित ट्रेनें 22 मार्च से निलंबित हैं।

15 विशेष ट्रेनों का संचालन भी हुआ
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद सभी ट्रेन सेवाएं रोक दी गई थीं। बाद में रेलवे ने दिल्ली को देश के विभिन्न भागों से जोड़ने वाली 15 विशेष ट्रेनों का संचालन 12 मई से और फिर 1 जून से लंबी दूरी तय करने के लिए 100 ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। वहीं 12 सितंबर से 80 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी हो रहा है।
अहमदाबाद: 3 ट्रेनों से आए 1366 यात्रियों का कोरोना टेस्ट हुआ, उनमें से 15 निकले पॉजिटिव
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications