रेलवे की 92 पैसे में 10 लाख की बीमा योजना: 13 दिन में 40 लाख लोगों ने चुना विकल्प
नई दिल्ली। रेलवे ने अपने यात्रियों को 92 पैसे में 10 लाख की इंश्योरेंस कवर दे रही है। इस वैकल्पिक बीमा योजना की सफलता को लेकर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ट्विट कर अपनी खुशी जाहिर की है। सुरेश प्रभु ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि नई बीमा योजना चुनने वाले लोगों की संख्या 40 लाख पार कर गई है। योजना बेहद सफल रही! यात्रियों की बेहतरी के लिए उठाए गए कदमों में से एक।" खबर आपके काम की: ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए जरूरी होगा आधार कार्ड

13 दिनों में 40 लाख लोगों ने चुना
रेलमंत्री की इस जानकारी के मुताबिक महज 13 दिनों में ही इस बीमा को चुनने वालों की तादात 40 लाख के पार हो गई। आपको बता दें कि रेलवे अपने यात्रियों को वैकल्पिक तौर पर बीमा चुनने की सुविधा देती है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के वक्त यात्रियों को बीमा चुनने का विक्लप देती है। विकल्प चुनने पर आपको 92 पैसे अतिरिक्त भुगतान करने होते है। बदले में रेलवे आपको 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर देती है।
92 पैसे में 10 लाख का बीमा
इस विकल्प का चुनाव करने के बाद बीमा कंपनी की ओर से एसएमएस या मेल के जरिए बीमा की तमाम जानकारी और नॉमिनी चुनने संबंधी लिंक प्राप्त होता है। रेलवे ये सुविधा देश के नागरिकों को दे रही है। इस बीमा योजना की घोषणा रेलमंत्री ने बजट 2016-17 में की थी। जिसे अब वो सफल बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications