ट्रेन में बैठी मां से नहीं हो पा रही थी बात, तो शख्स के लिए ऐसे मददगार बना भारतीय रेलवे

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे सेवा ने ट्विटर के जरिए एक युवक की मदद की। दरअसल, युवक की मां उस ट्रेन में सफर कर रही थीं जो 12 घंटे की देरी से चल रही थी। बेटा अपनी मां से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बात नहीं हो पा रही थी। इस कारण बेटा परेशान हो गया और फिर उसने ट्विटर पर रेलवे सेवा से मदद मांगी। रेलवे ने ना केवल जवाब दिया बल्कि, उसे अपनी मां से बात कराने में मदद भी की। रेलवे सेवा की इस तत्परता को कई ट्विटर यूजर्स ने काफी सराहा।

ट्रेन में बैठी मां से नहीं हो पा रही थी बात

ट्रेन में बैठी मां से नहीं हो पा रही थी बात

साश्वत नाम के युवक ने ट्वीट किया, 'सर, मैं अपनी मां से बात नहीं कर पा रहा हूं, उनका नाम शीला पांडे है। वो अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में हैं। वो कोच S5 में बैठी हैं, ये ट्रेन 12 घंटे लेट है। मेरी मां ठीक हैं न, कृपया बताएं।' रेल मंत्रालय, और रेल मंत्री पीयूष गोयल को टैग करके साश्वत ने ये ट्वीट किया था। इसके तुरंत बाद रेलवे सेवा का जवाब आया।

रेलवे सेवा ने तुरंत रिप्लाई किया

रेलवे सेवा ने साश्वत के ट्वीट पर रिप्लाई कर बोर्डिंग की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन का नाम शेयर करने को कहा। साश्वत के जवाब के बाद रेलवे सेवा ने मैसेज किया कि संबंधित अधिकारी को जानकारी भेज दी गई है। डीआरएम आसनसोल ने भी बताया कि ट्रेन में टिकट चेकर को सूचित किया गया है। डीआरएम ने ट्वीट किया कि ट्रेन में बैठी महिला अपने बेटे से बात कर रही हैं। कुछ देर के बाद साश्वत ने रेलवे सेवा को धन्यवाद दिया और लिखा कि आपकी मदद के लिए मैं आभारी हूं।

रेलवे की कोशिश से मां से बात कर पाया बेटा

इसके बाद रेल मंत्रालय की तरफ से ट्वीट किया गया, 'भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की देखभाल करती है, एक बेटा अपनी मां से बात नहीं कर पा रहा था, जो ट्रेन में सफर कर रही थीं। हमने दोनों की बात कराई।' फिर रेलवे ने लिखा, 'अपनों को अपनों से जोड़ती भारतीय रेल'

कई ट्विटर यूजर्स ने रेलवे को सराहा

रेलवे की कोशिशों से साश्वत की अपनी मां से बात हो सकी, इसके बाद ट्विटर पर भारतीय रेलवे की खूब तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय रेलवे इस मामले में बहुत गंभीर है। आप हमेशा अच्छा काम करते हैं, उसके लिए धन्यवाद।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'भारतीय रेलवे वाकई शानदार है, ऐसे ही काम करते रहें।' जबकि एक यूजर ने लिखा, 'पीयूष गोयल के नेतृत्व में रेलवे बहुत अच्छा काम कर रहा है, रेलवे ने बहुत जल्द प्रतिक्रिया दी। रेलवे मैनेजमेंट टीम को बधाई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+