भारतीय रेलवे की इस 'समस्या' से मां की जान पर बन आई! शख्स ने रेल मंत्री से कहा- 'मेरी बहन और उसका बच्चा...'
Indian Railways: भारतीय रेलवे पर आज कल लोग बिना टिकट के ही सफर कर रहें हैं। पहले लोग सिर्फ जनरल कोच में ही बिना टिकट के सफर कर कोच में भीड़ जमातें थें, लेकिन अब एसी और स्लिपर जैसे कोचों में भी लोगों ने भीड़ जमाना शुरू कर दिया है।
जिससे मंहगें टिकट लेने के बावजूद यात्रियों को खड़े होकर या भीड़ के कारण ट्रेन छोड़नी पड़ रही हैं। ऐसा ही एक मामला एक व्यक्ति ने 'एक्स' के माध्यम से दर्दनाक घटना को साझा किया है।

व्यक्ति ने घटना के बारे में बताया
व्यक्ति ने बताया, कि कैसे उनकी बहन को एसी-3 टियर कोच में अधिक भीड़ के कारण जीवन-घातक परिस्थिति का सामना करना पड़ा। उनकी बहन को ACकोच के गेट के पास भारी भीड़ का सामना करना पड़ा, भीड़ ने उन्हें ट्रेन में चढ़ने से रोक दिया।
लेकिन वह ऐसे तैसे ट्रेन पर चड़ गई, काफी भीड़ के कारण वह यह भूल गई थी, कि साथ में एक बच्चा भी है और बच्चा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही रह गया है। जब उन्होंने देखा, कि उनका बच्चा प्लेटफॉर्म पर ही रह गया है तो वह चलती ट्रेन से अपने बच्चे को बचाने के लिए कूद पड़ी, जिससे उन्हें गंम्भीर चोट भी आई। यह तो केवल शुरुआत थी।
इसके बाद उन्होंने स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़भाड़ के बारे में अपनी चिंताएं व्यक्त कीं और इस बात पर अफसोस जताया कि कैसे बिना टिकट के यात्री न केवल ट्रेन में भीड़ जमा करते हैं, बल्कि शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी भी पैदा करते हैं।
पोस्ट पर रेलवे की प्रतिक्रिया
रेलवे सेवा ने स्थिति पर ध्यान दिया और जैन का फोन नंबर मांगा। उन्होंने जवाब दिया, "कृपया
बतलायें, कि क्या किसी चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है।"हालाँकि, उन्होंने चर्चा किया कि इतनी दुखद घटना के बाद चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए उनके जाने योग्य, मुरादाबाद स्टेशन पर भी कोई सहायता के लिए नहीं आया।
यूजर की प्रतिक्रिया
जल्द ही, पोस्ट वायरल हो गई, जिस पर जनता ने अपनी प्रक्रिया दी। एक यूजर ने शेयर किया "पिछले महीने, मुझे भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ा था... और किसी भी रेलवे अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई... वास्तव में, टीटीई आखिरी स्टॉप तक ट्रेन में नहीं मिला..."
दूसरे ने व्यक्त लिखा "यह वह हिस्सा है जिसे रेलवे ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। एसी और स्लीपर कोचों में अनारक्षित लोगों द्वारा भीड़भाड़ की कई शिकायतें..." तीसरी टिप्पणी में लिखा था, "समान अनुभव नहीं लेकिन 3AC अब प्रीमियम नहीं है। गुणवत्ता उस स्तर तक गिर गई है जैसे नॉन एसी स्लीपर क्लास हुआ करती थी।"












Click it and Unblock the Notifications