जेब ठंडी करने के साथ-साथ आपके खर्राटे का शोर भी कम करेगा भारतीय रेलवे

indian-railways
नई दिल्ली। रेल किराया बढ़ने की घोषणा से भले ही नई सरकार को लेकर भले ही यात्र‍ियों की जेब ठंडी हो पर एक ऐसा उपकरण रेलवे अपनी योजना में लाने जा रहा है, जिससे आपके खर्राटे से किसी को व किसी के खर्राटों से आपको ऐतराज नहीं होगा।

रेलवे बोर्ड ने हाल में खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले कई नई सुविधाओं का एलान किया है। लोगों को सहयात्रियों के खर्राटों से निजात देने वाली यह योजना भी इसी का हिस्सा है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार ने इसका एलान किया है। उनकी ओर से कहा गया है कि ''आरक्षित टिकटों पर रात के नौ बजे के बाद सफर करने वाले तमाम यात्रियों को खर्राटों की आवाज रोकने वाला स्नोर ब्लाकर्स मुफ्त दिए जाएंगे।

पढ़ें- सुकून में है इराक का यह शहर

रेलवे प्रशासन की ओर से कहा गया है कि ''यात्रियों के लंबे सफर को आरामदेह बनाना रेलवे की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है। लंबी दूरी की ट्रेनों में कई यात्री अपनी बर्थ पर सोते ही खर्राटे भरने लगते हैं, इससे सहयित्रयों को भारी परेशानी होती है। ऐसे यात्री रेलवे से लगातार इन बातों की श‍िकायतें भी आती हैं।

ऐसे काम करता है यह यंत्र-

बताया गया है कि यह यंत्र दरअसल आधुनिक तकनीक से बने ईयर बड्स है। सोते समय यात्री इसे अपने कान में लगातर तमाम तरह की आवाजों को रोक सकते हैं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष का दावा है कि जर्मन तकनीक से बने यह यंत्र आसपास से आने वाले शोर को नब्बे फीसदी तक कम कर सकता है। इस योजना का लाभ कितना होगा यह जवाब तो वक्त के पास है फिलहाल चुनौती है कि किस तरह आम आदमी बढ़े हुए रेल किराये के साथ अपनी यात्रा को मंगलमय बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+