Indian Railways: नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण 32 ट्रेनें कैंसिल, 24 को किया गया डायवर्ट, पूरी लिस्ट देखिए
रेलवे ने होली से पहले कई महत्वपूर्ण रूटों पर कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कुछ के रूट डायवर्ट किए हैं। यह फैसला दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग से जुड़े कार्यों की वजह लिया गया है।

Indian Railways Cancelled Train list: भारतीय रेलवे के उत्तर-पूर्व रेलवे में ट्रैक के दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह से होली से पहले भी कई ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट करना पड़ा है। जाहिर है कि आने वाले होली के त्योहार की वजह से ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में ट्रेनों के कैंसिल होने से दूसरी ट्रेनों पर दबाव बढ़ता है। लेकिन, आवश्यकता की वजह से रेलवे को यह फैसला लेना पड़ा है। इसलिए जरूर है कि यात्रा शुरू करने से पहले एक बार अपनी ट्रेनों की स्थिति के बारे में जान लेना जरूरी है। क्योंकि,इस फैसले से अगले कई दिनों तक रेल यात्रा प्रभावित होने की आशंका है।

रेलवे ने कई ट्रेनें कैसिंल की, कई हुए डायवर्ट
उत्तर-पूर्व रेलवे के लखनऊ डिविजन ने नॉन-इंटरलॉकिंग और पटरियों के दोहरीकरण के कार्यों की वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कई के रूट बदल दिए गए हैं। ट्रैक के दोहरीकरण का यह कार्य डिविजन के डालीगंज, बादशाहनगर, गोमतीनगर और मल्हौर स्टेशनों के बीच चल रहा है। इसके चलते अलग-अलग तारीखों पर कई ट्रेनें डायवर्ट भी कई गई हैं। अगर आप आज से अगले कुछ दिनों तक यात्रा की योजना बना रहे हैं या बना चुके हैं तो घर से स्टेशन की ओर निकलने से पहले एक बार कैंसिल और डायवर्ट की गई ट्रेनों की लिस्ट पर नजर जरूर डाल लीजिए।

कैंसिल की गई ट्रेनें
15070 ऐशबाग- गोरखपुर एक्सप्रेस- 19 फरवरी से 3 मार्च तक
15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस- 20 फरवरी से 4 मार्च तक
12531 गोरखपुर- लखनऊ जंक्शन- 20 फरवरी से 3 मार्च तक
12532 लखनऊ जंक्शन- गोरखपुर- 20 फरवरी से 3 मार्च तक
15078 गोमतीनगर- कामख्या एक्सप्रेस- 20 से 27 फरवरी तक
15069 कामख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस- 21 से 28 फरवरी तक
12531 गोमतीनगर- छपरा कोर्ट एक्सप्रेस- 21 फरवरी से 3 मार्च तक
12532 छपरा कोर्ट- गोमतीनगर- 20 फरवरी से 2 मार्च तक
15113 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस- 20 फरवरी से 3 मार्च तक
15009 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस- 21 फरवरी से 4 मार्च तक
22531 छपरा- मथुरा एक्सप्रेस- 20, 24, 27 फरवरी , 1 एवं 3 मार्च
22532- मथुरा-छपरा एक्सप्रेस- 20, 24, 27 फरवरी, 1 और 3 मार्च

ये ट्रेनें भी हुईं रद्द
15054 लखनऊ जंक्शन- छपरा एक्सप्रेस- 26 फरवरी से 2 मार्च
15053 छपरा- लखनऊ जंक्शन- 1 मार्च से 3 मार्च
15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस- 28 फरवरी से 2 मार्च
15084 फर्रुखाबाद- छपरा एक्सप्रेस- 28 फरवरी से 2 मार्च
12226 दिल्ली- आजमगढ़ एक्सप्रेस- 27 फरवरी से 2 मार्च
12225 आजमगढ़- दिल्ली एक्सप्रेस- 28 फरवरी से 3 मार्च
12530 लखनऊ जंख्शन- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस- 1 मार्च से 3 मार्च
12529 पाटलिपुत्र- लखनऊ जंक्शन- 1 मार्च से 3 मार्च
15082 गोमतीनगर - नकहा जंगल एक्सप्रेस- 1 से 4 मार्च
15081 नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस- 1 मार्च से 3 मार्च

कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट में ये भी शामिल
15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस- 23 फरवरी और 2 मार्च
15270 साबरमती- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस- 25 फरवरी और 4 मार्च
11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस- 22 फरवरी से 2 मार्च
11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस- 23 फरवरी से 3 मार्च
05086 लखनऊ जंक्शन- मलानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन- 1 से 3 मार्च
05085 मलानी- लखनऊ जंक्शन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन- 1 मार्च से 3 मार्च
05491 मलानी-सीतापुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन- 1 से 3 मार्च
05492 सीतापुर- मलानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन- 1 मार्च से 3 मार्च
05489 सीतापुर- लखनऊ जंक्शन- 1 मार्च से 3 मार्च
05490 डालीगंज-सीतापुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन- 1 मार्च से 3 मार्च

डायवर्ट की गई ट्रेनें
02570 नई दिल्ली- दरभंगा स्पेशल ट्रेन- 21 फरवरी से 3 मार्च
02569 दरभंगा- नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- 21 फरवरी से 3 मार्च
02563 बरौनी- नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- 20 फरवरी से 2 मार्च
02564 नई दिल्ली- बरौनी स्पेशल ट्रेन- 20 फरवरी से 2 मार्च
12512 कोचुवेलि- गोरखपुर एक्सप्रेस- 19, 21, 22 और 26 फरवरी
12512 कोचुवेलि-गोरखपुर एक्सप्रेस- 28 फरवरी और 1 मार्च
12511 गोरखपुर- कोचुवेलि एक्सप्रेस- 23, 24 और 26 फरवरी
12511 गोरखपुर-कोचुवेलि एक्सप्रेस- 2 और 3 मार्च
12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस- 24 फरवरी
12521 बरौनी- एर्नाकुलम एक्सप्रेस- 20 और 27 फरवरी
15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस- 19 और 26 फरवरी
15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस- 2 मार्च
Recommended Video

डायवर्ट की गई ट्रेनों में ये भी शामिल
12592 यशवंतपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस- 20 और 27 फरवरी
12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस- 25 फरवरी
12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्स्प्रेस- 22 फरवरी और 1 मार्च
12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस- 27 फरवरी और 2 मार्च
22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस- 27 फरवरी
22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस- 1 मार्च
20104 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस- 28 फरवरी से 2 मार्च
15707 कटिहार- अमृतसर एक्सप्रेस- 2 मार्च
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस -19, 22, 26 फरवरी और 1 मार्च
15934 अमृतसर- न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस- 24 फरवरी
22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस- 28 फरवरी
22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस- 19 और 26 फरवरी












Click it and Unblock the Notifications