भारतीय रेलवे की नई सुविधा से बचेंगे रुपए और समय दोनों, जान लीजिए कैसे

नई दिल्‍ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ख्‍याल रखते हुए उन्‍हें एक और बेहतरीन सुविधा दी है। इस सुविधा का लाभ उठाकर ग्राहक समय और पैसे दोनों बचा सकेंगे।

Counter ticket cancellation

भारतीय रेलवे ने काउंटर से टिकट बुक करवाने वाले लोगों को ध्‍यान में रखकर इस सुविधा को शुरु किया है। भारतीय रेलवे ने आईआरसीटी के साथ मिलकर काउंटर टिकट कैंसिलेशन की सुविधा को अब ऑनलाइन शुरु कर दिया है।

काउंटर से टिकट लेने वाले लोगों को आपातकालीन समय में अब तुरंत टिकट कैंसिल कराने के लिए रेलवे स्‍टेशन नहीं भागना होगा। ग्राहक अब ऑनलाइन आईआसीटीसी की साइट से ही टिकट कैंसिल कर सकेंगे और आराम से जाकर अपना रिफंड वापस ले सकेंगे।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पीएनआर और ट्रेन का नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। यह मोबाइल नंबर वही होना चाहिए जो आपने काउंटर टिकट बुक करते समय दिया हो।

इस जानकारी को देने के बाद वेबसाइट पर आपको कैंसिल टिकट पर क्लिक करते ही टिकट कैंसिल हो जाएगा और रिफंड की राशि पेज दिखाई देगी।

इसके बाद एक मैसेज आपके मोबाइल पर आएगा जिसमें आपका पीएनआर नंबर और रिफंड राशि का ब्‍यौरा दिया होगा। साथ ही यह बताया गया होगा कि अपने पास के किस स्‍टेशन से आप रिफंड ले सकते हैं।

रेलवे की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको आईआरआसीटीसी के इस वेबसाइट पर जाकर क्लिक करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+