अनारक्षित टिकट बुक कराने लिए लंबी लाइन से मिला छुटकारा, मोबाइल से करिए बुक

नई दिल्ली। भारतीय रेल ने आज से अनारक्षित टिकटों को मोबाइल एप पर बेचे जाने की बेहतरीन सुविधा की शुरुआत आज से कर दी है। डिजिटल इंडिया के प्रधानमंत्री की मुहिम के तहत इस सुविधा को बड़ी शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

railway station

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस योजना का आज शुभारंभ करते हुए कहा कि इस सुविधा के बाद लोगों को रेलवे स्टेशन पर लंबी कतार में लगकर अनारक्षित टिकट खरीदना नहीं पड़ेगा। इस सुविधा की शुरुआत दक्षिण रेलवे जोन के चेन्नई से की गयी।

इस सुविधा का निर्माण सेंटर फॉर रेलवे इंफोर्मेशन सिस्टम ने किया है। इस सुविधा के जरिए अब बिना कागज के आप ट्रेन का अनारक्षित टिकट अपने मोबाइल पर बुक कर सकते हैं। इस मौके पर सुरेश प्रभु ने कहा कि केद्र सरकार के बजट में इस सुविधा को शुरुआत करने का एलान किया गया था, जिसे हमने आज पूरा किया है।

शुरुआती चरण में इस सुविधा की शुरुआत दक्षिण रेलवे के 15 रेलवे स्टेशनों पर शुरु किया गया है। वहीं रेलवे अपने अगले चरण में इस सुविधा को मेट्रो रेल के टिकट बुक करने के लिए भी कर सकती है। इस एप को एंड्राइड और विंडोज दोनों ही फोन पर चलाया जा सकता है। इसे गूगल प्ले स्टोर और विंडोज से डाउनलोड किया जा सकता है।

इस एप के जरिए आप अपने टिकट के लिए रेलवे वैलेट के जरिए टिकट की राशि का भुगतान कर सकते हैं। टिकट बुक करने के बाद आपकी मोबाइल की स्क्रीन पर टिकट के बारे में जानकारी दिखायी देगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+