यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! कंफर्म टिकट के लिए रेलवे ला रहा है बेहतरीन सौगात, खत्म होगा 'वेटिंग का झंझट'
यात्रियों के सफर को और आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे नई आईआरसीटीसी वेबसाइट लेकर आ रहा है। ये नई वेबसाइट अब यात्रियों को ये भी बता देगी कि उनका टिकट कंफर्म होने की कितनी संभावना है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ये वेबसाइट आज आधी रात से लाइव जाएगी।
Recommended Video


नई दिल्ली। यात्रियों के सफर को और आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे नई आईआरसीटीसी वेबसाइट लेकर आ रहा है। ये नई वेबसाइट अब यात्रियों को ये भी बता देगी कि उनका टिकट कंफर्म होने की कितनी संभावना है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ये वेबसाइट आज आधी रात से लाइव जाएगी। इस वेबसाइट को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टिम (CRIS) ने नए एल्गोरिदम पर डिजाइन किया है

काफी सुविधाजनक है नई वेबसाइट
अब आईआरसीटीसी पर टिकट बुक करना यात्रियों के लिए और भी आसान हो जाएगा। साल 2014 के बाद अब जाकर रेलवे की वेबसाइट पर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। आईआरसीटीसी वेबसाइट का सरकारी रूप बदलकर उसे इंटरनेशनल ट्रैवल और टूरिज्म का जैसा लुक दिया जाएगा। CRIS ने नए एल्गोरिदम पर वेबसाइट डिजाइन भी कर दी है जो आज आधी रात से लाइव हो जाएगी। इस नई वेबसाइट से टिकट बुक करने में यात्रियों को काफी सुविधा रहेगी।

टिकट कंफर्म होने की बताएगी संभावना
* इस नई वेबसाइट में ट्रेनों के बारे में सर्च करने के लिए लॉग-इन नहीं करना होगा।
* इस वेबसाइट में अब यात्रियों को ये भी बताया जाएगा कि उनका वेटिंग टिकट कंफर्म होने की कितनी संभावना है।
* टिकट बुकिंग के दौरान हर पैसेंजर के लिए एक अलग कार्ड दिया जाएगा, जिसमें यूजर पैसेंजर की जरूरत अनुसार डिटेल भर सकता है।
* टिकट बुकिंग करने वाला यूजर माई प्रोफाइल सेक्शन में जाकर 6 बैंकों को एड कर सकता है। पेमेंट के वक्त वो इन बैंक में से किसी को भी चुन सकता है।

ऐड किए गए कई नए फिल्टर
* पेमेंट पूरे हो जाने पर बुकिंग की जानकारी यूजर को आसान तरीके में दिखाई जाएगी।
* अब यूजर माई ट्रैंसैक्शन में जाकर कई फिल्टर से अपने टिकट देख सकता है, जैसे जर्नी डेट, बुकिंग डेट, आदि।
* यूजर बुकिंग हिस्ट्री में जाकर टिकट कैंसिल, प्रिंट और एसएमएस के लिए रिक्योस्ट करने जैसे कार्य कर सकते हैं। साथ ही विकस्प स्कीम के तहत वैकल्पिक ट्रेन का भी चुनाव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर बोर्डिंग प्वाइंट भी बदल सकते हैं।
* वेबसाइट मोबाइल, डेस्कटॉप और लैपटॉप में ठीक चले, इसके लिए बग भी फिक्स किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: वेटिंग टिकट वालों के लिए क्या है भारतीय रेल की नई सुविधा 'VIKALP', यहां जानें सब कुछ












Click it and Unblock the Notifications