Indian Railway : पंजाब जानें वाली 41 ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट
Indian Railway : पंजाब जानें वाली 41 ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने पंजाब जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। किसानों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने पंजाब के लिए चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे की ओर से ये जानकारी दी गई है। नार्दर्न रेलवे ने 41 ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो वहीं 11 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं।

किसान आंदोलन (kisan agitation) को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इससे पहले रेलवे ने 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया था। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ रही है। वहीं रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर सभी कैंसिल, डायवर्ट ट्रेनों की पूरी लिस्ट जारी की है। जिसमें विस्तार से ये बताया है कि कौन-कौन सी ट्रेनों को प्रभावित किया गया है।
आपको बता दें कि पंजाब में जारकी किसान विरोध प्रदर्शन के कारण पिछले 45 दिनों से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। किसानों के प्रदर्शन के कारण रेलवे ने एक बार फिर से दिवाली के दिन दर्जनों ट्रेनों को कैंसल और डायवर्ट किया गया है। वहीं दूसरी तरफ रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। रेलवे त्योहारों के मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications