Navy में भारतीय पोशाक! अलग लुक में दिखेंगे जवान, नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में चर्चा संभव
भारतीय नौसेना के जवानों के लिए अब भारतीय पोशाक की अनुमति मिल सकती है। नेवी के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन में इस पर चर्चा संभव है। मेस, वार्डरूम समेत कुछ संस्थानों के लिए भारतीय ड्रेस पहनने की अनुमति मिल सकती है।
नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में भारतीय पारंपरिक पोशाकों को अनुमति देने पर भी चर्चा हो रही है। वार्डरूम और अधिकारियों के मेस के अलावा भी अन्य कई जगहों पर कर्मियों को पश्चिमी पोशाक पहनने की अनुमति मिल सकती है। नौसेना के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया कि नौसेना के शीर्ष कमांडरों पश्चिमी पोशाक के साथ-साथ भारतीय पारंपरिक पोशाक को अनुमति देने के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं।
नौसेना के शीर्ष कमांडरों के तीन दिवसीय सम्मेलन में समुद्री बलों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। नई तकनीकी के दौरान में परिचालन के मुद्दों के साथ भारतीय पारंपरिक पोशाकों को अनुमति देने पर भी चर्चा संभव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वार्डरूम और अधिकारियों के मेस के साथ-साथ उनके कर्मियों और परिवारों द्वारा पहनी जाने वाली पश्चिमी पोशाकों अब नौसेना अनुमति दे सकती है।

सोमवार को शुरू हुए तीन दिवसीय इस सम्मेलन में पहले दिन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। नौसेना के सूत्रों के मुताबिक, परिचालन के जुड़े प्रमुख मुद्दों के साथ शीर्ष कमांडरों द्वारा पश्चिमी पोशाक के साथ-साथ भारतीय पारंपरिक पोशाक को अनुमति देने के का भी प्रस्ताव लाया जा सकता है।
नौसेना के इस कदम के पीछे एक बड़ी वजह भी है। नेवी के के सूत्रों ने कहा,"यह चर्चा पुरातन और औपनिवेशिक प्रथाओं को हटाने के लिए भारतीय नौसेना की पहल के हिस्से के रूप में आयोजित की जा रही है और पारंपरिक भारतीय पोशाक को बल के वार्डरूम, अधिकारियों के मेस और संस्थानों में पहनी जाने वाली पोशाकों की सूची में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications