एलन मस्क की टीम में शामिल भारतीय मूल के ये शख्स बन सकते हैं ट्विटर के नए सीईओ
एलन मस्क की टीम में शामिल भारतीय मूल के ये शख्स बन सकते हैं ट्विटर के नए सीईओ
Twitter new CEO: ट्टिटर को खरीदने के बाद अब एलन मस्म ने माइक्रो ब्लाग साइट की पूरी कमान अपने हाथों में ले चुकेहै। कंपनी में बड़े बदलाव करने के साथ एलन मस्क ने ट्टिटर के भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को सीईओ पद से हटा दिया है। वहीं अब खबर है कि भारतीय मूल के अमेरिकी इंजीनियर श्रीराम कृष्णन ट्टिटर के नए सीईओ बन सकते हैं।

भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर श्रीराम कृष्णन चेन्नई के रहने वाले हैं और ट्विटर पर एक पूर्व कर्मचारी हैं, पराग अग्रवाल को हटाए जाने के बाद एलन मस्क इन्हीं की सलाह पर कंपनी से जुड़े फैसले ले रहे हैं। कृषणन एलन मस्क को ट्विटर पर चीजों को व्यवस्थित करने में मदद कर रहे हैं। एलन मस्क ने श्रीराम कृष्णन को ट्टिटर में वृहद बदलाव करने वाली टीम में भी शामिल किया है।
श्रीराम कृष्णनन ने एक ट्टीट करते हुए लिखा -
"जब बात सामने आ चुकी है तो मैं ये बताना चाहता हूं कि मैं ट्टिटर के शानदार लोगों के साथ मिलकर ट्टिटर में एलन मस्क की मदद कर रहा हूं। उन्होंने इसके साथ लिखा मैं मानता हूं कि ये एक अहम कंपनी है और इसका दुनिया पर असर हो सकता है। एलन मस्क वो व्यक्ति हौं जो इसे संभव बनाएंगे"।
ट्टिटर का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है
गौरतलब है कि कृष्णनन वर्तमान समय में वेंचर कैपिटल फर्म आंद्रेसेन होरोविट्ज़ a16z में पॉर्टनर हैं और उन्होंने अस्थायी रूप से ट्विटर पर अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। उन्होंने अपनी नई भूमिका के बारे में खुलासा किया। हालांकि कृष्णन ने ट्टीटर टीम का हिस्सा होने की बात कही है, सीईओ की जिम्मेदारी वो संभालने जा रहे हैं ऐसा कोई खुलासा नहीं किया है।वहीं उनके इस ट्टीट के बाद टेक्नालॉजी दिग्गजों में भारतीय मूल के व्यक्तियों की हाई प्रोफाइल भूमिकाओं को देखते हुए कृष्णन के इर्द-गिर्द भी अटकलें तेज हो गईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications