न्यूजीलैंड में मंत्री प्रियंका ने संसद में दिया मातृभाषा मलयालम में भाषण, हरदीप पुरी ने वीडियो शेयर कर कही ये बात
न्यूजीलैंड में मंत्री प्रियंका ने संसद में मलयालम में दिया भाषण, हरदीप पुरी बोले- गर्व की बात
नई दिल्ली। भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की सरकार में मंत्री बनाई गई हैं। बीते महीने चुनाव जीतने के बाद न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंदा आरड्रेन ने इसी हफ्ते प्रियंका को अपनी कैबिनेट में जगह दी है। प्रियंका के मंत्री बनने के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी मातृभाषा मलयालम में बोल रही हैं। इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी ट्विटर पर शेयर किया है और इसे भारत के लिए गर्व की बात कहा है।

पुराना है वायरल हो रहा वीडियो
प्रियंका का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें मलयालम में वो कुछ बातें कह रही हैं। साथ ही स्पीकर से कह रही है कि सर मेरा मानना है कि यह पहली बार है जब मेरी मातृभाषा मलयालम इस संसद में बोली गई है। पुरी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, भारत को गौरवांवित करते हुए न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की मंत्री प्रियंका ने मलयालम में अपने देश की संसद को संबोधित किया। प्रियंका का ये वीडियो नवंबर 2017 से संसद सत्र का है। उस वक्त भी वो संसद में थीं हालांकि तब उनके पास मंत्री पद नहीं था।
प्रियंका को मिली है कैबिनेट में जगह
इस बार चुनाव जीतने के बाद न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंदा आर्ड्रेन ने अपने मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया है, इनमें से एक प्रियंका राधाकृष्णन भी हैं। प्रियंका को आरड्रेन की कैबिनेट में विविधता, समावेशी और नस्लीय समुदाय के विभाग का मंत्री बनाया गया है। साथ ही उनके पास सामाजिक विकास और रोजगार विभाग का पद भी होगा और वह इस मंत्रालय में सहायक मंत्री की भूमिका में रहेंगी।

ऑकलैंड में रहती हैं प्रियंका, केरल के हैं पिता
41 साल की प्रियंका राधाकृष्णन अपने पति के साथ ऑकलैंड में रहती हैं। साल 2006 में वह लेबर पार्टी से जुड़ी थीं। उनके पति रिचर्डसन न्यूजीलैंड के ही रहने वाले हैं और एक आईटी फर्म के साथ काम करते हैं। साल 2017 में वह आरड्रेन की लेबर पार्टी में सांसद बनी थीं और अब मंत्री बनी हैं। वह भारतीय मूल की पहली सांसद हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड में मंत्री बनने का मौका मिला है। प्रियंका के पिता आर राधाकृष्णन केरल के एर्नाकुलम जिले के नॉर्थ पारावुर के रहने वाले हैं। प्रियंका अपनी उच्च शिक्षा के लिए न्यूजीलैंड गई थीं। जिसके बाद वो वहीं रहने लगीं। प्रियंका राधाकृष्णन के न्यूजीलैंड की मंत्री बनने पर केरल से आने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी खुशी जाहिर की है। थरूर ने प्रियंका को बधाई देते हुए लिखा, न्यूजीलैंड में मंत्री बनने के लिए प्रियंका को बधाई। केरल के लिए यह गौरव का पल है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications