Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कब होगा तीसरा विश्व युद्ध? 18 जून की तारीख है अहम, जानिए भारतीय 'नास्त्रेदमस' की सनसनीखेज भविष्यवाणी

World War 3: तीसरे विश्व युद्ध को लेकर एक भारतीय 'नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में है। भारतीय 'नास्त्रेदमस' कहे जाने वाले एक एस्ट्रोलॉजर की सनसनीखेज भविष्यवाणी के बाद ये चर्चा होने लगी है कि आखिर तीसरा विश्व युद्ध कब होगा।

भारतीय 'नास्त्रेदमस' कहे जाने वाले एस्ट्रोलॉजर कुशल कुमार ने तीसरे विश्व युद्ध की तारीख बताई है। कुशल कुमार ने दावा किया है कि तीसरा विश्व युद्ध जल्द होने वाला है और महज कुछ ही दिनों में ऐसा होगा।

World War 3

कौन हैं 'भारतीय नास्त्रेदमस' कुशल कुमार, जिन्होंने बताया कब होगा तीसरा विश्व युद्ध?

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक कुशल कुमार एक ज्योतिषी हैं। उन्हें 'न्यू नास्त्रेदमस' के नाम से भी जाना जाता है। कुशल कुमार विश्व की घटनाओं की भविष्यवाणी करते हैं। अब उन्होंने तीसरे विश्व युद्ध की तारीख बताकर लोगों को हैरान कर दिया है।

World War 3

अब कुशल कुमार ने हाल ही में बताया है कि, कैसे इजरायल और हमास, कोरिया, चीन और ताइवान और रूस और नाटो के बीच तनाव बढ़ेगा। कुशल कुमार का दावा है कि वो भविष्यवाणी करने के लिए वैदिक ज्योतिष चार्ट का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि यह चार्ट हिंदू संस्कृति पर आधारित है, और इसे ग्रहों और सितारों को देखकर बनाया जाता है।

World War 3

वैदिक ज्योतिष चार्ट का इस्तेमाल कर कुशल कुमार ने दावा किया है कि, दुनिया को खत्म करने वाला तीसरा विश्व युद्ध 18 जून को होगा। कुशल कुमार ने हाल ही में यह भी दावा किया है कि , 18 जून 2024 को WW3 को ट्रिगर करने के लिए सबसे मजबूत ग्रह दिख रहे हैं। हालांकि 29 जून को भी ऐसी संभावना बन रही है।

World War 3

कुशल कुमार ने यह चेतावनी दी है कि, उन्होंने जो भी पूर्वानुमान किए हैं, उनमें ग्रहों के प्रभावों की सावधानीपूर्वक और गंभीर व्याख्या शामिल है। उन्होंने कहा है कि अनजाने में हुई मानवीय भूल या चूक को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता है...इसलिए, जैसे-जैसे दिन बीतते हैं, दुनियाभर में आपको युद्ध जैसे हालात दिखेंगे।

कौन थे असली नास्त्रेदमस?

असली नास्त्रेदमस का नाम मिशेल डी डी नास्त्रेदम था। जो कि एक फ्रांसीसी ज्योतिषी थे। जिन्होंने 1555 में 'लेस प्रोफेटीज' किताब प्रकाशित की थी। नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच हुई हैं। उन्होंने फ्रांसीसी क्रांति से लेकर नेपोलियन और हिटलर के उदय को लेकर भविष्यवाणियां की थीं।

भारतीय 'नास्त्रेदमस' कुशल कुमार ने अब-तक क्या-क्या भविष्यवाणी की है?

  • कुशल कुमार ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर आतंकवादी हमलों, दक्षिण कोरिया में उत्तर कोरियाई सैन्य आंदोलनों और इजराइल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव सहित हाल की घटनाओं पर भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने मई में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के बाद यह भविष्यवाणी की थी।
  • कुशल कुमार ने बढ़ते तनाव को देखते हुए जम्मू और कश्मीर में हाल की आतंकवादी गतिविधियों का भी पहले जिक्र किया था
  • कुशल कुमार ने यह भी भविष्यवाणी की है कि राजनीतिक उथल-पुथल हो सकती है, जिसमें कुछ नेता संभावित रूप से गंभीर रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं या इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने वर्तमान ग्रहों की चाल के कारण कमजोर क्षेत्रों में सैन्य हस्तक्षेप की संभावना का भी संकेत दिया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+