'गोल्ड विनर' नीरज चोपड़ा के सामने पाकिस्तान के अरशद कौन से नंबर पर रहे, जानिए
नई दिल्ली, 07 अगस्त: भारत के नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया है। भारत की तरफ से जहां नीरज चोपड़ा ने ग्रुप ए से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, वहीं ग्रुप बी से पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। ऐसे में भारत के लिए यह मैच एक नहीं बल्कि दो चीजों के लिए खास था, एक जेवलिन थ्रो का फाइनल और दूसरी तरफ पाकिस्तान से मुकाबला। ऐसे में जानिए 'गोल्ड विनर' नीरज चोपड़ा के सामने पाकिस्तान के अरशद कौन से नंबर पर रहे।

नीरज चोपड़ा ने किया कमाल
भारत के नीरज चोपड़ा ने जहां पहला 87.03 मीटर, दूसरा 87.58 मीटर और तीसरा 76.79 मीटर की दूसरी का भाला फेंका, जबकि उनका चौथा और पांचवां थ्रो फाउल रहा लेकिन दूसरा थ्रो बाकी थ्रो से काफी बेहतर था और भारत के लिए गोल्ड हासिल करने के लिए काफी था। तो वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम को 5वां स्थान मिला। अरशद नदीम का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। उन्होंने पहला थ्रो 82.4 मीटर दूर फेंका, जबकि दूसरा थ्रो फाउल रहा। उसके बाद तीसरे थ्रो में उन्होंने 84.62 मीटर की दूरी छुई।
Recommended Video

नदीम ने भी किया क्वॉलिफाई
बता दें कि भारत के नीरज चोपड़ा ने फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम भी टॉप 12 में रहे थे। हालांकि सबके रोचक बात यह भी है कि नीरज और नदीम अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था, लेकिन जहां भारत के नीरज चोपड़ा ने गोल्ड के लिए पूरी जान से भाला फेंका।

नीरज से लेते हैं प्रेरणा
वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम को निशाना हाथ लगी, वो पांचवें स्थान पर रहे। जानकारी के मुताबिक अरशद पहले क्रिकेट खेलते थे, लेकिन बाद में नीरज से प्रेरणा लेने के बाद क्रिकेट को छोड़कर भाला फेंक में आए गए। बात दें कि अरशद के आइडल नीरज चोपड़ा रहे हैं। अरशद ने 2016 साउथ एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जबकि नीरज ने गोल्ड पर कब्जा जमाया था।












Click it and Unblock the Notifications