BrahMos: बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस की सफल फायरिंग, जानिए कैसे बढ़ रही तीनों सेनाओं की ताकत

BrahMos Missile News: भारत रक्षा के क्षेत्र में खुद को मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में भारत का सबसे ताकतवर हथियार ब्रह्मोस मिसाइल को सफलतापूर्वक दागा। भारतीय नौसेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बुधवार को बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस की सफल फायरिंग की।

इसी के साथ ब्रह्मोस मिसाइल धरती, पानी और आसमान तीनों जगह से दुश्मन को नस्तानाबूत करने की क्षमता रखता है। ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसने तीनों सेनाओं (जल, थल और नभ) का भरोसा जीता है।

BrahMos Missile

भारत की सबसे खतरनाक मिसाइल

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस भारत की सबसे खतरनाक मिसाइल है। इसे मिसाइल को भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है। इसका नाम ब्रह्मपुत्र और मॉस्‍कवा नदियों के नाम को मिलाकर रखा गया है।

यह ताकतवर मिसाइल 200 किलो वजन के परमाणु बम ले जाने में सक्षम हो गई है। इसके अलावा इसकी मारक क्षमता यानी रेंज में चीन और पाकिस्तान का पूरा इलाका आ चुका है। जमीन से जमीन पर मार करने वाले ब्रह्मोस वर्जन की मारक क्षमता अब 450 किलोमीटर तक बढ़ चुकी है।

मिसाइलों के 4 टेस्ट किए

इससे पहले भारतीय वायुसेना सहित डिफेंस आर्मी ने पिछले दो दिनों में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के 4 टेस्ट किए हैं। जिसमें इन एक्सटेंडेड रेंज की मिसाइलों ने सफलतापूर्वक अपने टारगेट पर हमला किया। जिसकी जानकारी रक्षा अधिकारियों ने साझा की थी।

कहीं से भी छोड़ने में सक्षम

इस मिसाइल की लंबाई 28 फीट है। 3000 किलो वजन वाली इस मिसाइल में 200 किलो के पारंपरिक और परमाणु हथियार लगा सकते हैं। बता दें कि ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसे पनडुब्बी, शिप, एयरक्राफ्ट या जमीन कहीं से भी दागा जा सकता है।

रूस की इस मिसाइल पर बेस्ड ब्रह्मोस

ब्रह्मोस रूस की P-800 ओकिंस क्रूज मिसाइल टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इस ताकतवर मिसाइल को भारतीय सेना के तीनों अंगों को सौंपा जा चुका है। फिलहाल ब्रह्मोस के कई वर्जन मौजूद हैं। इसी के साथ लैंड-लॉन्च, शिप-लॉन्च, सबमरीन-लॉन्च और एयर-लॉन्च वर्जन की टेस्टिंग हो चुकी है। साथ ही इसके अपडेट वर्जन पर भी लगातार काम चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+