LAC पर तनाव के बीच आज से भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलिया नौसेना का संयुक्त अभ्यास
LAC पर तनाव के बीच आज से भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलिया नौसेना का संयुक्त अभ्यास
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के चलते एलएसी पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। सीमा पर तनाव के चलते दोनों देशों के बीत बातचीत का दौर जारी है। इस बीच आज से भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलियाई नौसनेा के बीच संयुक्त अभ्यास की शुरुआत होगी। 23 मार्च और 24 मार्च को दोनों देश की नौसेनाएं संयुक्त अभ्यास करेगी।

नौसेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच हिंद महासागर में दो दिनों तक संयुक्त अभ्यास चलेगा, जिसमें दोनों ही सेनाएं नौसैनिक कौशल, हेलीकॉप्टर जैसे अभियानों की पूरी रेंज के सात अभ्यास करेगी। इस संयुक्त अभ्यास में नौसैनिक रणनीति, नाविक एक्सरसाइज और क्रास डेक फ्लाइंग ऑपरेशंस शामिल होंगे। इस अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया का एयर वारफेयर डेस्ट्रायर एचएमएएस होबार्ट भी शामिल होगा। वहीं भारतीय नौसेना की और से INS सहयाद्रि और INS कौरमुर्क शामिल होगा।
Recommended Video
आपको बता दें कि ये भारतीय नौसेना की ये जून से लेकर अब तक की चौथी ड्रिल है। इससे पहले नेवी ने अमेरिका, जापान और रूस से नौसेनाओं के साथ अभ्यास किया है। इस सैन्य अभ्यास की मदद से दोनों देशों के सेनाओं के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इन संयुक्त गतिविधियों से दोनों देशों के बीच पारस्परिकता को बढ़ावा मिलता है और दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ बढ़ती है। वो एक दूसरे के टेक्नीक, युद्ध कौशल, समझ और एक दूसरे की बातों को समझ पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications