INS Sumedha: भारत ने फिर दिखाया बड़ा दिल, नेवी ने अरब सागर में बचाई पाकिस्तानी नाविक की जान, सवार थे 20 लोग
Indian Navy INS Sumedha: समुद्री लुटेरों के खिलाफ अभियान चलाकर एक के बाद एक्शन ले रहे अरब सागर में तैनात आईएनएस सुमेधा ने इमरजेंसी कॉल पर तुरंत मदद पहुंचाई है। आईएनएस सुमेधा ने ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज (Iranian Fishing Vesse) के चालक दल के एक सदस्य की जान बचाई।
बताया जा रहा है कि पानी में डूबने की घटना के बाद पाकिस्तानी नाविक की हालत बिगड़ गई थी, जिसके लिए भारतीय शिप पर तैनात मेडिकल टीम तुरंत ईरानी बोट की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया।

दरअसल, अरब सागर में भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आईएनएस सुमेधा को तैनात किया है, जिसके बाद आईएनएस सुमेधा को मछली पकड़ने वाले जहाज अल रहमानी से इमरजेंसी कॉल आया।
भारतीय नौसेना ने तस्वीरों के साथ एक पोस्ट एक्स पर साझा किया है, जिसमें बताया गया कि, "किसी संकटकालीन कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया में एंटी पाइरेसी ऑप्स के लिए तैनात मिशन ने एक ईरानी FV (20 पाकिस्तानी चालक दल के साथ) को महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता प्रदान की, जिसमें उसके चालक दल के एक सदस्य के डूबने की स्थिति थी।"
भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि नेवी ने एक संकटपूर्ण कॉल का जवाब दिया है और ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज अल रहमानी पर सवार एक पाकिस्तानी चालक दल के सदस्य को महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता प्रदान की है।
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता द्वारा एक्स पर जारी बयान के अनुसार अरब सागर में तैनात आईएनएस सुमेधा ने 30 अप्रैल की सुबह मछली पकड़ने वाले जहाज अल रहमानी को रोका। जिसके बाद जहाज की बोर्डिंग टीम और चिकित्सा विशेषज्ञ मछली पकड़ने वाले जहाज पर चढ़े और चालक दल के सदस्य को मेडिकल हेल्प मुहैया कराई।
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने आगे कहा कि चिकित्सा प्रबंधन के बाद मरीज सचेत हो गया और उसे राहत मिल गई। नौसेना ने बताया कि बीमार क्रू का इलाज किया गया और अब उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications