Godavari Boat Accident: इंडियन नेवी के हेलिकॉप्टर को कोई जीवित व्यक्ति या शव नहीं मिला

अमरावती: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार को हुए भीषण नाव हादसे के बाद सोमवार को इंडियन नेवी ने हेलिकॉप्टर के जरिए लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया। नेवी ने कहा कि सोमवार को चलया गया सर्च अभियान पूरा हो गया, सर्च अभियान के दौरान नेवी के हेलिकॉप्टर को कोई भी लापता व्यक्ति जीवित नहीं मिला।

Indian Navy helicopter finds no survivors or bodies of the Godavari boat tragedy

Recommended Video

    Godavari river में boat पलटी, हादसे में 11 लोगों की मौत । वनइंडिया हिंदी

    नेवी को सोमवार को कोई भी लाश नहीं मिली।इंडियन नेवी ने कहा कि एक UH3H हेलीकॉप्टर ने राजमुंदरी हवाई अड्डे से सुबह 7.30 बजे उड़ान भरी। इसने दुर्घटनास्थखल की जगह से 3.15 घंटे तक सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान देवीपाटनम से पोलावरम तक चलाया गया। इस दौरान कोई भी जीवित व्यक्ति या शव नहीं देखा गया। यूएच 3एच ने 11 बजे वापस लैंड किया। इसके साथ ही चेतक हेलिकॉप्टर ने अब अगले सर्च अभियान के लिए उड़ान भरी है।

    राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने कहा कि रविवार दोपहर को हुई भयानक त्रासदी में 11 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा 61 लोगों को ले जा रही एक पर्यटक नाव के आंध्र प्रदेश में देवीपाटनम के पास गोदावरी नदी में डूबने से हुआ। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने इससे प्रभावित लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+