गोवा एयरपोर्ट पर नौसेना के लड़ाकू विमान मिग-29K का टायर फटा, 10 फ्लाइट्स हुईं प्रभावित
भारतीय नौसेना के एक लड़ाकू विमान मिग-29K मंगलवार को अचानक एक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर लड़ाकू विमान का अचानक टायर फट गया। यह हादसा विमान के नियमित उड़ान भरने से ठीक पहले हुआ।
टायर फटने के कारण विमान मिग-29K टैक्सीवे पर फंस गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। वहीं, हादसे के कारण अधिकारियों ने हवाई अड्डे के रनवे का शाम 4 बजे तक परिचालन बंद कर दिया गया। जिससे 10 पैसेंजर्स फ्लाइट्स की सेवाएं प्रभावित हुईं।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि जब विमान अपनी नियमित उड़ान से पहले टैक्सीवे पर था, तो उसका टायर फट गया। इसके तुरंत बाद, फायर ब्रिगेड और अन्य सेवाएं एक्शन मोड पर आ गईं। उन्होंने कहा, सिंगल-पायलट विमान को टैक्सीवे से दूर ले जाया जाएगा।
आपको बता दें कि दक्षिण गोवा जिले में स्थित डाबोलिम हवाई अड्डा, नौसेना बेस आईएनएस हंसा का हिस्सा है। इस सुविधा का उपयोग नौसेना के विमानों द्वारा दिन के निश्चित समय के दौरान किया जाता है। डाबोलिम हवाई अड्डे के निदेशक एसवीटी धन्मजय ने कहा कि घटना के परिणामस्वरूप, हवाई अड्डे के रनवे को शाम 4 बजे तक परिचालन के लिए बंद कर दिया गया है। 10 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। कुछ फ्लाइट्स को मोपा में मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications