Indian Navy: अरब सागर में लॉन्‍च हुई पनडुब्‍बी Vagir, पाकिस्‍तान के खिलाफ नौसेना को हुई ताकतवर

मुंबई। इंडियन नेवी ने गुरुवार को स्‍कॉर्पीन क्‍लास की पांचवीं पनडुब्‍बी आईएनएस वजीर को लॉन्‍च कर दिया है। इस पनडुब्‍बी को रक्षा राज्‍यमंत्री श्रीपद नाइक ने मुंबई के मझगांव में लॉन्‍च किया है। इसकी लॉन्चिंग वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए हुई। वजीर पनडुब्बी भारत में बन रहीं छह कालवेरी श्रेणी की पनडुब्बियों का हिस्सा है। इस पनडुब्बी को फ्रांस की डिफेंस और एनर्जी कंपनी डीसीएनएस ने डिजाइन किया है। आईएनएस वजीर के साथ ही अरब सागर में इंडियन नेवी की ताकत और बढ़ गई है। अरब सागर में नौसेना की ताकत बढ़ना अपने आप में महत्‍वपूर्ण बात है क्‍योंकि यह समुद्री सीमा पाकिस्‍तान से मिलती है।

ins-vagir.jpg

Recommended Video

    Indian Navy: Scorpion class की 5वीं पनडुब्बी INS Vagir launch, ताकतवर हुई नौसेना | वनइंडिया हिंदी

    प्रोजेक्‍ट 75 के तहत निर्मित

    वजीर को, भारतीय नौसेना के प्रोजेक्‍ट-75 के तहत निर्मित किया गया है। आईएनएस कालवेरी स्कॉर्पीन श्रेणी की पहली पनडुब्बी थी जिसे साल 2017 में लॉन्‍च किया गया था और इसके बाद खंडेरी, करंज और वेला पनडुब्बी को लॉन्‍च किया गया था। ये सभी पनडुब्बियां, इंडियन नेवी के लिए काफी अहमियत रखती हैं और इनके शामिल होने के बाद नौसेना कहीं ज्‍यादा ताकतवर हो गई है। सभी पनडुब्बियां स्पेशल फिचर्स से लैस हैं। नेवी के सीनियर ऑफिसर्स ने बताया कि ये पनडुब्बियां सतह पर, एंटी-सबमरीन वॉर में कारगर होने के साथ खुफिया जानकारी जुटाने, समुद्र में बारूदी सुरंग बिछाने और इलाके में निगरानी करने में भी सक्षम हैं। इन सभी को पाकर भारतीय नौसेना की ताकत और भी ज्यादा बढ़ गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+