खुलासा: प्लान गड़बड़ हो गया वर्ना मानव बम से मोदी को उड़ाना चाहते थे आतंकी
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। रविवार को पटना में हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के हुंकार रैली में जो सिलसिलेवार बम धमाके हुए उनका मकसद कुछ और था। जी हां आप सुनकर दंग रह जायेंगे कि आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन नरेन्द्र मोदी को मानव बम के जरिये उड़ाना चाहते थे। इस हमले की सारी तैयारियां हो चुकी थी मगर समय से पहले एक छोटा बम फटने से प्लान गड़बड़ हो गया और मोदी की जगह प्लान को सीरियल ब्लास्ट में तब्दील कर दिया गया। id="toptextpromo">प्लान
को सीरियल ब्लास्ट में तब्दील करने के पीछे मकाद ये था कि भगदड़ मचे और ज्यादा से ज्यादा मौते हों। इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादी इम्तियाज से पूछताछ के हवाले से गल्फ न्यूज ने इस बात का सनसनीखेज खुलासा किया है। गल्फ न्यूज के मुताबिक इम्तियाज और उसके एक साथी को पहले नरेन्द्र मोदी की रैली के लिये बने स्टेज के पास रिमोट कंट्रोल से तीन बम विस्फोट करने थे, उसके बाद इन दोनों को स्टेज के पास भागकर अपने शरीर में बंधे बमों में ब्लास्ट करना था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मगर
पटना रेलवे स्टेशन पर बैटरी और टाइमर से तैयार किये जा रहे बमों में से एक छोटा बम धोखे से फट गया और इम्तियाज का साथी जख्मी हो गया. बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इम्तियाज धमाकों के लिए रैली स्थल गया और एक धमाके के बाद जब वह भाग रहा था, पुलिस की गिरफ्त में आ गया। रिपोर्ट के मुताबिक इम्तियाज ने पटना पुलिस को बताया कि मोदी को मारने का यह षडयंत्र रांची में रचा गया था।











Click it and Unblock the Notifications