बच्चों के जन्मदिन के नंबर की लॉटरी, खुल गई किस्मत, मिले 33 करोड़
यूएई में रह रहे एक भारतीय राजीव अरिकट की किस्मत लॉटरी के टिकट ने बदल दी है। राजीव ने लॉटरी में 15 मिलियन दिरहम यानि तकरीबन 33 करोड़ रुपए जीत लिए हैं।
बिग टिकट अबू धाबी के वीकली ड्रॉ में राजीव की लॉटरी लग गई है। राजीव के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, जब उन्हें पता चला कि उनकी लॉटरी का नंबर 037130 ड्रॉ नंबर 260 में सेलेक्ट हुई है।

राजीव इस बिग टिकेट ड्रॉ में पिछले तीन साल से हिस्सा ले रहे थे। वह फिलहाल यूएई में स्थित एक आर्किटेक्ट फर्म अल एन में काम करते हैं। उनके घर में उनकी पत्नी और दो बच्चे साथ रहते हैं। अहम बात यह है कि यह लॉटरी टिकट उनके दो बच्चों की जन्मतिथि है।
जिस तरह से राजीव के लिए यह चमत्कार हुआ है, उससे वह काफी खुश हैं। हालांकि अभी उन्होंने यह नहीं सोचा है कि वह इस पैसे का क्या करेंगे। लेकिन वो अपने इस इनाम की राशि को 19 और लोगों के साथ साझा करना चाहते हैं। ऐसे में उनका यह कदम और कई लोगों के जीवन में खुशियां ला सकता है।
राजीव ने बताया कि मैं अल एन में 10 साल से अधिक समय से रहा हूं। मैं पिछले 3 साल से टिकट खरीद रहा हूं। यह पहली बार है जब मेरी लॉटरी लगी है। इस बार मैं और मेरी पत्नी ने टिकट का नंबर 7, 13 को चयन किया था, जोकि हमारे बच्चों की जन्मतिथि भी है।
राजीव केरल के रहने वाले हैं और उन्हें अपनी इस जीत से काफी खुशी है। राजीव ने इस ड्रॉ के लिए कुल 6 टिकट खरीदे थे। सौभाग्य से उन्हें जो टिकट इतने करोड़ रुपए जिताया है वह उन्हें कॉम्पलिमेंट्री मिला था।
राजीव बताते हैं कि मुझे बिग टिकट की ओर से स्पेशल ऑफर मिला था। मुझे चार फ्री टिकट मिले थे, जब मैंने दो खरीदे। मैं हमेशा इस उम्मीद में टिकट खरीदता हूं कि मैं जीत सकता हूं, इस मेरी उम्मीद काफी ज्यादा थी क्योंकि मेरे पास 6 टिकट थे।
राजीव ने बताया कि जब होस्ट रिचर्ज और बोचरा ने मेरा नाम पुकारा तो मैं निशब्द हो गया, मैं अपनी भावनाओं को शब्द में व्यक्त नहीं कर सकता। मैंने रिचर्ड की आवाज को पहचान गया, इसे मैं कई सालों से सुन रहा हूं।
मुझे पता है कि वह विजेताओं के नाम बुला रहे थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पहला इनाम जीतूंगा। यह मेरे लिए सरप्राइज था। यह मेरे लिए जीवन बदलने वाला मौका है। ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि बाकी और लोगों के लिए भी।












Click it and Unblock the Notifications