Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अनिल एंटनी पहले नहीं, बल्कि इन आठ नेताओं ने भी मां-बाप से अलग राजनीति चुनी

Politics: कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एक एंटनी के बेटे अनिल एंटनी अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। बेटे के फैसले से पिता बहुत आहत भी हुए। लेकिन बता दें कि अनिल एंटनी पहले नेता नहीं हैं जो पिता से अलग राह चुनी।

Politicians

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने जनवरी में ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। वहीं पिता एके एंटनी ने अपने बेटे के फैसले को गलत बताया है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है कि पुत्र या पुत्री अपने पिता से अलग राजनीति की राह चुनी। आइए आपको बताते हैं आठ राजनीतिक परिवारों के बारे में जहां माता-पिता और पुत्र-पुत्री अलग-अलग राजनीति कर रहे हैं।

रीता बहुगुणा जोशी और मयंक जोशी
प्रयागराज से भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी और उनके बेटे मयंक जोशी अलग-अलग पार्टी के साथ हैं। रीता बहुगुणा जोशी जहां भाजपा में हैं तो उनके पुत्र मयंक जोशी समाजवादी पार्टी के साथ हैं। बता दें कि 2017 में माता-पुत्र भाजपा में ही थे। लेकिन जब टिकट नहीं मिला तो वह सपा में शामिल हो गए।

केसी त्यागी और अमरीश त्यागी
पूर्व राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी और उनके पुत्र अमरीश त्यागी अलग-अलग राजनीतिक पार्टी में हैं। केसी त्यागी मौजूदा समय में नीतीश कुमार की जेडीयू में हैं तो अमरीश त्यागी भाजपा के साथ हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा मौर्य
उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके बेटी संघमित्रा मौर्या अलग-अलग सियासी दल के साथ हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य सपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं तो बेटी संघमित्रा मौर्य बीजेपी से सांसद हैं। हालांकि, 2017 से पहले पिता-पुत्री एक ही पार्टी भाजपा में थे। लेकिन बाद में स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में शामिल हो गए।

यशवंत सिन्हा और जयंत सिन्हा
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और उनके बेटे जयंत सिन्हा वर्तमान में अलग-अलग पार्टी में सियासत कर रहे हैं। यशवंत सिन्हा ने भाजपा छोड़कर ममता बनर्जी की टीएमसी में शामिल हो गए और जयंत सिन्हा फिलहाल भाजपा से सांसद हैं और 2014 के कार्यकाल में मंत्री भी रह चुके हैं।

अनुप्रिया पटेल, कृष्णा पटेल और पल्लवी पटेल
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनकी मां कृष्णा पटेल अलग-अलग पार्टी में है। अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल अपना दल (एस) में हैं। जबकि उनकी माता कृष्णा पटेल अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष हैं। वहीं उनकी बहन पल्लवी पटेल सपा से विधायक हैं।

जगदानंद सिंह और अजीत सिंह
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह ने भी अपनी सियासी राह अलग कर ली है। अजीत सिंह ने साल 2022 में नीतीश कुमार की जेडीयू का दामन थामा था। वहीं जगदानंद सिंह के बड़े बेटे सुधाकर सिंह भी एक समय में भाजपा में शामिल होकर उनके खिलाफ ही चुनाव लड़ गए थे। हालांकि, अब वह आरजेडी के विधायक हैं।

मुख्तार अंसारी के घर में भी सभी की सियासी राह अलग
बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक हैं। मुख्तार के भाई अफजल अंसारी बसपा से विधायक हैं जबकि उनके बड़े भाई सिगबतुल्लाह अंसारी और भतीजे सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी सपा में है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+