'कानून की हालत वेश्या से बदतर': पप्पू यादव
पटना। राज्य के विख्यात नेता पप्पू यादव का 'कुख्यात' बयान सामने आया है। लालू यादव के खास राजद सांसद पप्पू यादव शनिवार को दरभंगा में संवाददाताओं से बातचीत करने के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

यादव ने कहा, "देश का कानून बड़े पूंजीपतियों की रखैल बनकर रह गया है, आज कानून आम आदमी के लिए काम नहीं कर रहा, मेरा निजी तौर पर मानना है कि देश में कानून ही हालत वेश्या से भी बदतर है।"
वे बोले कि ‘आज कानून आम आदमी के लिए काम नहीं कर रहा। मैं कहना चाहूंगा कि देश में कानून की हालत वेश्या से भी बदतर है। पप्पू यादव ने लालू की आरजेडी और नीतीश की जदयू के विलय की बात कह कर बिहार की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है।
पढ़ें- पीएम मोदी पहुंचे कश्मीर
सियासी बयान देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की कमान नीतीश कुमार को संभालनी चाहिए और लालू यादव को देश की राजनीति करनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है व विपक्ष ने बयान की तीखी निंदा की है।












Click it and Unblock the Notifications