जब Indian idol के सेट पर आपस में भिड़े थे अनु मलिक और सुनिधि चौहान, कंटेस्टेंट को लेकर छिड़ीं थी बहस
मुंबई, जून 09: टीवी का सबसे पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के कंटेंट से लेकर मेकर को कई तरह की बयानाबाजी का सामने करना पड़ा है। महान गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के खुलासा के बाद इंडियन आइडल शो को लेकर एक के बाद एक खुलासे हुए। अमित कुमार के बाद शो के विनर रह चुके अभिजीत सावंत ने अपनी भड़ास निकाली थी। फिर फेमस सिंगर सुनिधि चौहान भी सामने आईं थी। वहीं इंडियन आइडल में कंटेस्टेंट को लेकर भी जजों के पैनल में कई बार बहस देखने को मिल जाती है। ऐसा ही एक बार हुआ जब इंडियन आइडल के जज अनु मलिक ने सुनिधि चौहान को बीच में बात काटने पर फटकार लगाई थी।

इंडियन आइडल के 5वें सीजन का मामला
इस दौरान अनु मलिक ने सुनिधि को यहां तक कह दिया था कि मुझे अपनी बात पहले पूरी करने दो। पूरा वाकया इंडियन आइडल के पांचवें सीजन का था। ऑडिशन में हिस्सा लेने आई एक फीमेल कंटेस्टेंट को लेकर सुनिधि चौहान के साथ अनु मलिक की बहस हो गई थी। देखा जाए तो अनु मलिक का इंडियन आइडल से पुराना नाता रहा है। म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने शो में जज के तौर पर कई बार काम किया है। यहां तक वर्तमान में जारी रियलिटी शो के सीजन 12 में भी नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया के साथ जजों का पैनल शेयर करते दिखाई दिए थे। शो के पांचवें सीजन में अनु मलिक के साथ को-जज के तौर पर सुनिधि चौहान और सलीम मर्चेंट शामिल हुए थे।

जब सुनिधि ने काटी थी अनु मलिक की बात
एक ऑडिशन राउंड के दौरान अनु और सुनिधि एक प्रतियोगी को लेकर आपस में बहस करने लगे थे। सेट इंडिया यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक पुराने वीडियो में तीनों जजों ने फिल्म मर्डर के गाने 'दिल को हजार बार...' पर कंटेस्टेंट को ध्यान से सुना। अनु ने इससे पहले कहा था कि आप अगर अच्छा सुनागी तो अच्छा परिणाम मिलेगा, इसलिए खुद को फोकस करें, लेकिन गाना पूरा होने के बाद अनु मलिक उस लड़की से प्रभावित नहीं हुए। इस दौरान उन्होंने कहा था कि आपने अभी जो गाना गाया है, वह मुझे समझ में नहीं आया। मुझे खेद है, लेकिन मुझे कुछ कहना होगा हम जो खोज रहे हैं वह एक अच्छी आवाज। अगर किसी व्यक्ति की आवाज अच्छी है तो वे आगे बढ़ेंगे अगर वे नहीं करते हैं, तो हम उन्हें आगे नहीं ले जा सकते...इस बीच अनाचक सुनिधि चौहान बोल पड़ी और कहा कि आवाज बहुत अच्छी है, मेरी तरफ से से हां है।

मुझे मेरी बात पूरी करने दीजिए...
इस बीच सुनिधि के बोलने से अनु मलिक खुश नहीं थे। उन्होंने कहा कि आप मुझे मेरी बात पूरी करने दीजिए। मैं अपनी बात अभी शुरू कर रहा था... फिर अनु मलिक ने कहा कि सुनिधि आप अपनी बात पूरी करो। इस दौरान सुनिधि ने कहा कि वह सिर्फ अपनी राय दे रही थीं। इस गर्मा-गर्मी के बाद अनु मलिक की भी रजामंदी शामिल हो गई, जिसके बाद उन्होंने कहा कि मैं कर चुका हूं, तुम मेरी तरफ से आ रहे हो।आखिरकार अनु ने भी इस बात पर सहमति जताई कि प्रतियोगी अगले राउंड में जाने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications