Indian Idol को एक और झटका: विशाल डडलानी ने शो में आने से किया इंकार, बताई ये वजह

विशाल डडलानी ने खुद इडियन आइडल-12 में वापस ना लौटने की वजह बताई है।

नई दिल्ली, 1 जून: सोनी टीवी के चर्चित सिंगिग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' के 12वें सीजन का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, शो को लेकर विवाद बढ़ते ही जा रहे हैं। हाल ही में महान गायक किशोर कुमार के बेटे और सिंगर अमित कुमार ने आरोप लगाया कि इंडियन आइडल के निर्माताओं ने उनसे शो के सभी कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा। इसके बाद प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान ने भी कहा कि उनके इंडियन आइडल छोड़ने की वजह यही थी, कि शो के निर्माता उनसे अपने मन मुताबिक राय बनवाना चाहते थे। इस बीच इंडियन आइडल को लेकर एक और बड़ी खबर है कि शो में जज की भूमिका निभाने वाले संगीत निर्देशक विशाल डडलानी अब 12वें सीजन में वापस नहीं लौटेंगे।

विशाल ने बताई वापस ना लौटने की वजह

विशाल ने बताई वापस ना लौटने की वजह

दरअसल, इंडियन आइडल का 12वां सीजन जिस समय शुरू हुआ था, उस वक्त शो में सिंगर नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल डडलानी जज की भूमिका में थे। इसके बाद कोरोना वायरस महामारी की वजह से मुंबई में लॉकडाउन लग गया और शो की शूटिंग बाहर करनी पड़ी। हालांकि कुछ समय बाद नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया शो में जज के तौर पर वापस आ गए, लेकिन विशाल डडलानी की वापसी नहीं हुई। अब खुद विशाल डडलानी ने शो में वापस ना लौटने की वजह बताई है।

'किसी तरह का रिस्क नहीं ले सकता'

'किसी तरह का रिस्क नहीं ले सकता'

ईटाइम्स से बात करते हुए विशाल डडलानी ने बताया, 'मैं अपने माता-पिता के साथ ही रहता हूं और कोरोना जैसे संकट के समय उनकी सेहत को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं ले सकता। जब तक ये लॉकडाउन पूरी तरह से नहीं हट जाता, मैं शो में नहीं लौटूंगा।' आपको बता दें कि मुंबई में लॉकडाउन लगने के बाद इंडियन आइडल की टीम शूटिंग के लिए दमन चली गई थी लेकिन विशाल इस टीम के साथ नहीं गए थे।

विशाल के फैसले पर आदित्य ने क्या कहा

विशाल के फैसले पर आदित्य ने क्या कहा

वहीं, विशाल डडलानी के इस फैसले का समर्थन करते हुए शो के होस्ट आदित्य नारायण ने कहा, 'विशाल पिछले साल ही अपने माता-पिता के साथ लोनावला शिफ्ट हो गए थे। वो नहीं चाहते थे कि गाड़ी चलाकर लोनावला से दमन जाएं और वापस लौटने पर कोरोना के संक्रमण का कोई खतरा हो। विशाल अपने माता-पिता को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क हैं और हर तरह से सावधानी बरत रहे हैं। मुझे उनका फैसला सही लगा। अगर आपका मन नहीं मान रहा तो फिर आपको उसके खिलाफ नहीं जाना चाहिए।'

इंडियन आइडल की टीम को है इस बात का इंतजार

इंडियन आइडल की टीम को है इस बात का इंतजार

आपको बता दें कि नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल डडलानी की गैरमौजूदगी में म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक और गीतकार मनोज मुंतशिर इंडियन आइडल के 12वें सीजन को जज करते हुए नजर आए थे। इंडियन आइडल की टीम ने दमन में एक महीने का कंटेंट शूट किया और वापस मुंबई लौटी आई। टीम अब मुंबई में लॉकडाउन हटने का इंतजार कर रही है।

क्यों विवादों में है इंडियन आइडल

क्यों विवादों में है इंडियन आइडल

इससे पहले हाल ही में इंडियन आइडल उस वक्त विवादों में आया, जब किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने उनके पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए रखे गए एक स्पेशल एपिसोड को लेकर आरोप लगाए। अमित कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शो के निर्माताओं ने उनसे अपनी राय के विपरीत सभी प्रतिभागियों की तारीफ करने के लिए कहा था। अमित कुमार के बाद कुछ इसी तरह के आरोप सिंगर और इंडियन आइडल के सीजन 5 और 6 की जज रह चुकीं सुनिधि चौहान ने भी शो के निर्माताओं पर लगाए।

सुनिधि चौहान ने किया बड़ा खुलासा

सुनिधि चौहान ने किया बड़ा खुलासा

सुनिधि चौहान ने अपने आरोपों में कहा, 'ये तो पक्का नहीं कि सबको करना था, लेकिन हां, हम सभी से कहा गया था कि शो में जितने भी कंटेस्टेंट हैं, उनकी तारीफ करनी है। बेसिक चीज यही थी। और, इसीलिए मैं उस शो में आगे नहीं रह पाई। मैं वो नहीं कर सकती थी, जो शो के निर्माता चाहते थे। यही वजह है कि मैं आज किसी भी शो को जज नहीं कर रही हूं।'

मनोज मुंतशिर ने अमित कुमार को दिया जवाब

मनोज मुंतशिर ने अमित कुमार को दिया जवाब

वहीं, गीतकार मनोज मुंतशिर ने अमित कुमार के आरोपों पर कहा कि उनका इस तरह इंडियन आइडल की आलोचना करना गलत है। मनोज मुंतशिर ने कहा कि अगर अमित कुमार को शो गलत लगा था, तो फिर वो उसमें शामिल ही क्यों हुए। अमित कुमार पर पलटवार करते हुए मनोज मुंतशिर बोले कि वो पहले पैसे लेकर शो का हिस्सा बनते हैं और फिर बाहर आकर उसकी आलोचना करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+