आदित्य नारायण की इस 'बचकाना' हरकत पर पिता उदित नारायण ने दी सफाई, बोले- सिर्फ उसे बनाया गया दोषी
मुंबई, 25 मई। सोनी टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 जब से शुरू हुआ है तभी से किसी ना किसी विवाद को लेकर यह सुर्खियों में बना हुआ है। इंडियन आइडल 12 को लेकर सिंगर और किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार का बयान पिछले कई हफ्तों से चर्चा में है। अब तक कई बॉलीवुड सिंगर और संगीत जगत से जुड़े लोग अमित कुमार की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इस मुद्दे पर अब लेटेस्ट बयान दिग्गज सिंगर उदित नारायण ने दिया है।

अमित और आदित्य के विवाद पर बोले उदित नारायण
महान गायक किशोर कुमार के बेटे अमित ने कहा था कि एक अतिथि के रूप में इंडियन आइडल में आने पर उन्हें सभी प्रतियोगियों की प्रशंसा करने के लिए कहा गया था। अब गायक उदित नारायण ने अमित कुमार के बयान और उनकी टिप्पणी पर बेटे आदित्य नारायण के पलटवार पर बड़ा बयान दिया है। उदित ने कहा कि नई प्रतिभाओं की आलोचना करना हमेशा सही नहीं हो सकता है।

आदित्य की 'बचकाना' हरकत
उन्होंने कहा आगे कि आदित्य ने अपने 'बचकाना' व्यवहार के कारण अमित कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दी जबकि शो के अन्य लोगों की तरह चुप नहीं रहे। हालांकि इसके साथ ही उदित नारायण ने यह भी कहा कि पूरे विवाद के लिए सिर्फ आदित्य को दोष नहीं दिया जाना चाहिए। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने इंडियन आइडल में हुए घटनाक्रम के बारे में काफी कुछ कहा।

'अमित कुमार भाई जैसे'
उदित नारायण ने कहा, 'मैंने अमित का एपिसोड देखा, मैंने देखा कि उन्होंने इसका (परफॉर्मेंस) आनंद लिया। जब आप शो में आने के लिए तैयार हुए, तो आपको बाहर आने के बाद ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थी। अब, मैंने कहा है ऐसा कहा है तो मुझे भी आदित्य की तरह इसमें घसीटा जाएगा। उदित ने यह भी कहा कि अमित उनके लिए भाई जैसे रहे हैं और वह उनसे बात करेंगे।

शो में जाने के मिलते हैं पैसे
उन्होंने कहा, 'शो में अक्सर हमें आमंत्रित किया जाता है ताकि हम नई प्रतिभाओं को देख सकें और उन्हें पॉलिश भी कर सकें, इसके लिए हमें भुगतान भी किया जाता है। सीखने और सिखाने की यह प्रक्रिया जीवन भर चलती रहती है। अक्सर, हम प्रतिभा के साथ बहुत सख्त नहीं होते हैं, इस डर से कि उनमें नेगेटिविटी आ सकती है। उदित ने अपने बेटे आदित्य नारायण के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

आदित्य की कोई गलती नहीं
उदित नारायण ने कहा, आदित्य अभी परिपक्व नहीं हुआ है। वह बचकाना और भावुक है। वह कुछ समय से शो (इंडियन आइडल) पर है और उससे जुड़ गया है। इसलिए वह बहुत संवेदनशील हो गया। देखा जाए तो मंच से किसी ने विवाद के बारे में बात नहीं की और सारा बोझ आदित्य पर आ गया। आदित्य पर विवाद का पूरा बोझ डालना उचित नहीं है, उसकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आदित्य ने इस मामले पर उनसे संपर्क किया लेकिन उन्होंने इस पर चर्चा नहीं की क्योंकि वह चाहते हैं कि कोई भी बातचीत करने से पहले मामला शांत हो जाए।
यह भी पढ़ें: 'अलीबाग' कमेंट पर बुरे फंसे आदित्य नारायण ने MNS से मांगी माफी, इंडियन आइडल को बंद करने की मिली धमकी












Click it and Unblock the Notifications