'अलीबाग' कमेंट पर बुरे फंसे आदित्य नारायण ने MNS से मांगी माफी, इंडियन आइडल को बंद करने की मिली धमकी

'अलीबाग' कमेंट पर बुरे फंसे आदित्य नारायण ने MNS से मांगी माफी, इंडियन आइडल को बंद करने की मिली धमकी

मुंबई, 25 मई: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 शो एक बार फिर से विवादों में है। अभी हाल ही में टेलिकास्ट हुए अमित कुमार और किशोर कुमार वाले एपिसोड को लेकर विवाद थमा भी नहीं था कि शो के होस्ट आदित्य नारायण को लेकर एक विवाद छिड़ गया है। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शो में महाराष्ट्र के अलीबाग इलाके के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर आदित्य नारायण की आलोचना की है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इंडियन आइडल 12 और होस्ट आदित्य नारायण को माफी मांगने के लिए कहा है। एमएनएस ने मेकर्स के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने की चेतावनी भी दी है। हालांकि अपनी इस टिप्पणी पर आदित्य ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है।

MNS ने कहा- 'अलीबाग वाले परेशान हो गए तो जानते हो ना क्यो होगा'

MNS ने कहा- 'अलीबाग वाले परेशान हो गए तो जानते हो ना क्यो होगा'

मनसे चित्रपट सेना प्रमुख अमेया खोपकर ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के निर्माताओं पर अलीबाग को खराब तरीके से दिखाने का आरोप लगाया और माफी की मांग की। एक फेसबुक लाइव सत्र में अमेया खोपकर ने मराठी में कहा, "एक हिंदी चैनल का एक सिंगिंग रियलिटी शो है, मैं उसका नाम नहीं लेने जा रहा हूं, लेकिन आदित्य नारायण इस शो को होस्ट करते हैं, जहां उन्होंने हमारे महाराष्ट्र के अलीबाग के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है। मैंने शो नहीं देखा है, लेकिन मुझे महाराष्ट्र के कई लोगों से शिकायत मिली है। इन हिंदी चैनलों पर लोग इतनी आसानी से कहते हैं, 'हम अलीबाग से आए हैं क्या?' और मुझे लगता है कि वे इसलिए ऐसा कहते हैं क्योंकि अलीबाग से आने वाली समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत नहीं हैं। अगर हम अलीबाग के लोग परेशान हो जाते हैं, वे नहीं जानते कि हम क्या कर सकते हैं, हम शो नहीं होने देंगे। इस टिप्पणी से उन्होंने हमारा अपमान किया है।'

आदित्य ने कहा था- हम अलीबाग से आए हैं क्या?

आदित्य ने कहा था- हम अलीबाग से आए हैं क्या?

आदित्य नारायण को शो के दौरान कंटेस्टेंट सवाई भट्ट से कहते हुए देखा गया था, 'राग पट्टी ठीक से दिया करो, हम अलीबाग से आए हैं क्या?' इसी कमेंट के बाद मनसे ने कार्रवाई की धमकी दी है।

खोपकर ने आगे कहा, "मैंने इस मामले के बारे में सोनी चैनल, शो के निर्माताओं और आदित्य के पिता, महान गायक उदित नारायण को सूचित कर दिया है और अलीबाग के लोगों की ओर से माफी की मांग की है।"

हाथ जोड़कर आदित्य नारायण ने मांगी माफी

हाथ जोड़कर आदित्य नारायण ने मांगी माफी

आदित्य नारायण ने माफी मांगने के लिए अपने फेसबुक का सहारा लिया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। साथ ही उन्होंने माफी मांगते हुए अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "तहेदिल से और हाथ जोड़कर मैं अपने बेहद प्यारे अलीबाग के लोगों और अलीबाग के लोगों से क्षमा मांगता हूं। इंडियन आइडल के हालिया एपिसोड में मेरी कही हुई बात से किसी की भी भावना को ठेस पहुंची हो तो मुझे माफ करें। इरादा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। लेकिन अनजाने में ही सही, मेरी बातों से अलीबाग के लोगों का दिल दुखा है। अलीबाग के लिए मेरे मन में अपार प्यार और सम्मान है। मेरी अपनी भावनाएं इस जगह, यहां के लोगों और इस मिट्टी से जुड़ी हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+