Indian Idol 12: आशीष कुलकर्णी को बाहर करने के 'फैसले' से मनोज मुंतशिर भी दुखी, कह दी ये बात

मुंबई, 14 जलुाई। टेलीविजन का मशहूर शो 'इंडियन आइडल 12' एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार शो के चर्चा में होने की वजह कोई विवाद नहीं बल्कि कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन है। 'इंडियन आइडल 12' में लगातार ऐसे चौकाने वाले एलिमिनेशन हो रहे हैं जिससे फैंस का गुस्सा शो के मेकर्स पर फूट पड़ा है। इस वीक कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी को कम वोटो का हवाला देते हुए शो से बाहर किया गया। आशीष के शो से बाहर होने से ना सिर्फ दर्शक हैरान हैं, बल्कि गेस्ट जज रह चुके मनोज मुंतशिर ने भी दंग रह गए।

'इंडियन आइडल 12' से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

'इंडियन आइडल 12' से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

गौरतलब है कि 11 जुलाई की रात टेलिकास्ट हुए एपिसोड में आशा भोंसले चीफ गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं, इसी दौरान आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेशन ने हलचल मचा दी है। एपिसोड के प्रीमियर के तुरंत बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया। एपिसोड में आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेशन को 'जनता का फैसला' बताया तो दर्शक और भी भड़क उठे। कई यूजर्स ने आशीष कुलकर्णी को शो से बाहर किए जाने को अनफेयर बताया।

सोशल मीडिया पर भड़का फैंस

सोशल मीडिया पर भड़का फैंस

वहीं कई फैंस ने इसे अब तक का सबसे खराब एलिमिनेशन बताया है। आशीष के एलिमिनेशन पर विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ के बाद कुछ एपिसोड को जज करने वाले मनोज मुंतशिर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि शो के हर एलिमिनेशन ने उन्हें निराश किया और आशीष को बाहर किया जाना मेरी समझ से परे है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं उनके एलिमिनेशन से दुखी हूं। वह मेरे सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में से एक थे।

'आशीष को टॉप 3 में देखाना चाहते था'

'आशीष को टॉप 3 में देखाना चाहते था'

मनोज मुंतशिर ने कहा कि वह आशीष को टॉप 3 फाइनलिस्ट में देखना चाहते थे। मनोज मुंतशिर आगे कहते हैं कि विशेष जज के रूप में कहूं तो आशीष एक अनुभवी गायक थे, जिन्होंने शुरुआत से लेकर फिनाले तक अपनी पहुंच बनाई जबकि अन्य कंटेस्टेंट्स उतना ज्यादा मेरे दिल को नहीं छू सके। आशीष और शनमुखप्रिया ही थे जिन्हें 'डेंजर जोन' में रखा गया। वहीं, आशीष ने एलिमिनेशन के बाद फैंस के प्यार और सपोर्ट का शुक्रिया किया है, साथ ही शो के जजों का आभार व्यक्त किया है।

आशीष ने लिखी इमोशनल पोस्ट

आशीष ने लिखी इमोशनल पोस्ट

अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आशीष ने कहा, 'मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं क्योंकि मैं इंडियन आइडल में अपने अंतिम दिन यह पोस्ट लिख रहा हूं! मैं कुछ शब्दों का छोटा सा 'धन्यवाद पोस्ट' लिखने का इरादा नहीं रखता, लेकिन इस यात्रा में मुझे सभी के लिए मिली अपार सराहना का एक छोटा सा लेखा-जोखा है ये! इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अब मेरे आजीवन मित्र बन गए हैं।' बता दें कि शो से बाहर होने के बाद अब 'इंडियन आइडल 12' में अब पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल , मोहम्मद दानिश , सायली कांबले, शनमुखप्रिया और निहाल तारो रह गए हैं।

शनमुखप्रिया के शो में रहने से भड़के लोग

शनमुखप्रिया के शो में रहने से भड़के लोग

उधर, इंडियन आइडल से आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेट होने और शनमुखप्रिया के शो में रहने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। आशीष कुलकर्णी के शो से बाहर निकलने को लोगों ने 'अनुचित' और 'पक्षपातपूर्ण' फैसला बताया है। आशीष के एलिमिनेशन से निराश कई प्रशंसकों ने शो को 'स्क्रिप्टेड' होने के लिए नारा दिया। सोशल मीडिया पर लोगों को मानना है कि इंडियन आइडल से आशीष कुलकर्णी को नहीं बल्कि शनमुखप्रिया को बाहर होना चाहिए था।

यह भी पढ़ें: क्या इंडियन आइडल से बाहर हो रहीं शनमुखप्रिया? सोशल मीडिया पर अचानक दिखे ऐसे रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+