क्या इंडियन आइडल से बाहर हो रहीं शनमुखप्रिया? सोशल मीडिया पर अचानक दिखे ऐसे रिएक्शन

नई दिल्ली, 10 जुलाई: इंडियन आइडल के 12वें सीजन का जल्द ही फिनाले होने वाला है। इस बीच सोशल मीडिया पर लगातार नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में एक अफवाह उड़ी कि फिनाले से ठीक पहले शनमुखप्रिया और मोहम्मद दानिश शो से बाहर होने जा रहे हैं। शो के मेकर्स ने इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन सोशल मीडिया पर शनमुखप्रिया के समर्थन में बहुत से लोग आ गए।

'शनमुखप्रिया हैं रॉकस्टार'

'शनमुखप्रिया हैं रॉकस्टार'

डॉ. चंद्रशेखर नाम के एक यूजर ने लिखा कि शनमुखप्रिया प्रयोग और विकास करती रहो। स्थिर दिमाग और उनकी टिप्पणियों के कारण पीछे मुड़कर न देखो। हर महान इंसान परिवर्तन लाता है। आपने अभी तक धमाला मचाया है, इसी तरह से बढ़ते रहें। वहीं सुनील नाम के यूजर ने लिखा कि 64वां एपिसोड...पूरा हमारी क्वीन रॉकस्टार शनमुखप्रिया के नाम रहा। मुझे किसी को बुरा कमेंट करने का अधिकार नहीं है। वो काफी अच्छा कर रही हैं, बाकी हर इंसान अपनी किस्मत साथ लेकर आया है।

टॉप 7 में देखकर फैन्स खुश

टॉप 7 में देखकर फैन्स खुश

एक यूजर ने इंडियन आइडल के टॉप 7 कंटेस्टेंट्स का फोटो शेयर किया। जिस पर शिव प्रसाद नाम के यूजर ने लिखा कि हम शनमुखप्रिया को टॉप 7 में देखकर खुश हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा से ये मुकाम हासिल किया है। कम से कम उन्होंने मंच पर नकली प्रेम कहानी तो नहीं सुनाई। उम्मीद है कि वो आगे भी अच्छा करेंगी। इसके अलावा कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जो उनके वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

लगातार हो रहीं ट्रोलिंग का शिकार

लगातार हो रहीं ट्रोलिंग का शिकार

अपने सिंगिंग स्टाइल को लेकर शनमुखप्रिया लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। जिस वजह से वो बहुत तनाव में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो गाना चुन कर बैठी हैं, लेकिन उनके ऊपर काफी ज्यादा दबाव रहता है। जिस वजह से वो तनाव में हैं। हालांकि अभी भी उनके फैन्स का मनाना है कि वो ट्रॉफी पर कब्जा जमाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+