Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indian Idol 12: सायली को सुन फैन हुईं कविता कृष्णमूर्ति, बोलीं- ऐसा लग रहा ये तुम्हारा ही गाना है, मेरा नहीं

नई दिल्ली, 29 जुलाई। सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 का यह सीजन काफी लोकप्रिय हो रहा है। शो में कई बेहतरीन गायकों ने अपनी आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और शो के जजों की वाहवाही लूटी। पिछले कई महीनों से टीवी पर लोगों का मनोरंजन कर रहा यह शो अब अपने फाइनल मुकाम पर पहुंच गया है और जल्द ही यह सीजन खत्म होने वाला है। सीजन जैसे-जैसे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है शो में गायकी का स्तर ऊपर ही बढ़ता जा रहा है। शो पर इस बार मेहमान जज के तौर पर कविता कृष्णमूर्ति और कुमार सानू पहुंचे हैं। दोनों ने शो के गायकों की गायकी सुनकर उनकी जमकर तारीफ की है।

गायको की मुरीद हुईं कविता कृष्णमूर्ति

गायको की मुरीद हुईं कविता कृष्णमूर्ति

इस बार शो थीम फ्रैंडशिप डे पर आधारित है और प्रतियोगी दोस्ती स्पेशल एपिसोड में दोस्ती थीम से जुड़े गाने गाएंगे। ऐसे में फैंस को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। शो की एक छोटी सी क्लिप सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टा पेज पर शेयर की गई है जिसमे अरुणिता कांजिलाल देवदास फिल्म का गाना मार डाला गा रही हैं। गाने को सुनने के बाद कविता कृष्णमूर्ति स्तब्ध रह जाती है और अरुणिता की तारीफ करते हुए कहती हैं ऐसा लग रहा था कि वह रिकॉर्ड किया हुआ सुन रही हूं। वहीं सायली कंबले ने शो के दौरान मेरा पिया घर आया गाना गाया तो कविता कृष्णमूर्ति ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि यह तुम्हारा ही गाना है, मेरा नहीं है।

 फिनाले में नजर नहीं आएंगी नेहा!

फिनाले में नजर नहीं आएंगी नेहा!

बता दें कि शो में मुख्य जज अनु मलिक, हिमेश रेशमिया, नेहा कक्ड़ हैं। लेकिन पिछले कुछ शो से शो में नेहा कक्कड़ नजर नहीं आ रही हैं, उनकी जगह पर शो में उनकी बहन सोनू कक्कड़ नजर आ रही हैं। नेहा कक्कड़ मई माह से शो में बतौर जज नजर आ रही थीं लेकिन पिछले कुछ शो से वह नदारद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शो के फिनाले में नेहा कक्कड़ बतौर जज नजर नहीं आएंगी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि नेहा कक्कड़ शो में क्यों नजर नहीं आ रही हैं लेकिन उनके फैंस निसंदेह उनकी गैरमौजूदगी की वजह से निराश हैं।

नेहा ने लिया ब्रेक

नेहा ने लिया ब्रेक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा कक्कड़ कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहती थीं यही वजह है कि उन्होंने शो को कुछ समय के लिए अलविदा कहने का फैसला लिया है। पिछले कुछ सालों से नेहा कक्कड़ लगातार शो और गायकी दोनों में सक्रिय हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ की रोहनप्रीत के साथ शादी हुई है और वह कुछ समय अपने पति के साथ बिताना चाहती हैं, यही वजह है कि नेहा कक्कड़ ने शो से ब्रेक लिया है।

Recommended Video

    Indian Idol 12: Arunita Kanjilal की आवाज़ की कायल हुईं Kavita Krishnamurthy | वनइंडिया हिंदी
    शो को मिली जबरदस्त लोकप्रियता

    शो को मिली जबरदस्त लोकप्रियता

    फिलहाल नेहा की गैरमौजूदगी में उनकी बहन सोनू शो में अनु मलिक और हिमेश रेशमिया के साथ नजर आ रही हैं। जबकि आदित्य नारायण शो को होस्ट कर रहे हैं। इंडियन आइडल के इस सीजन की बात करें तो इसने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। कई गायकों ने अपनी गायकी से लोगों को प्रभावित किया। आलम यह तक हो गया था जब पसंदीदा गायक को शो से बाहर किया गया तो लोगों ने सोशल मीडिया पर अभियान तक छेड़ दिया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+