'TRP के लिए करते हैं ड्रामा', फादर्स डे पर इंडियन आइडल के जजों के आंसू देख बोले लोग
नई दिल्ली, 20 जून: इंडियन आइडल के 12वें सीजन में कई अच्छे कंटेस्टेंट्स आए, लेकिन ये शो शुरू से ही विवादों में घिरा रहा। इसके अलावा इसके जजों पर भी सवाल उठते रहे। शनिवार को इंडियन आइडल में फादर्स डे पर स्पेशल एपिसोड प्रसारित किया गया। जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने पिता के साथ जुड़ी यादों को साझा किया। जिस पर शो के जज भावुक हो गए। इसके बाद से उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलर्स के मुताबिक जज ये नाटक सिर्फ टीआरपी के लिए करते हैं।

'ओवर एक्टिंग ना करें'
शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में कई कंटेस्टेंट्स के पिता भी पहुंचे। सभी की कहानियां सुनकर शो के जज हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ भावुक होती दिखीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई। हरसद नाम के यूजर ने रोहित सेट्ठी की फोटो शेयर की, जिस पर लिखा था मुझे रोना आ गया। वहीं एक दूसरे यूजर ने जजों को सलाह देते हुए कहा कि इतनी ओवर एक्टिंग सही नहीं है।
नेहा कक्कड़ सबसे ज्यादा ट्रोल
हर बार की तरह जब इस बार भी ट्रोलिंग शुरू हुई तो सबसे ज्यादा नेहा कक्कड़ ही लोगों के निशाने पर आईं। कुछ लोग ने तो इसे सिंगिंग प्रोग्राम नहीं बल्कि डेली शोप (सीरियल) बता दिया। एक यूजर ने लिखा कि जैसे ही कोई कंटेस्टेंट बोलता है कि मेरे पापा सिर्फ 10 हजार महीने कमाते हैं, वैसे ही नेहा उसको रोते हुए सीधे फाइनल में एंट्री दे देती हैं। साथ ही लोगों का कहना है कि इंडियन आइडल के जजों को किसी की भावनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता, ये सिर्फ शो की टीआरपी ज्यादा करने के लिए मेकर्स का ड्रामा है।
मनोज मुंतशिर की लाइनों की तारीफ
फादर्स डे पर पिता के लिए कही मनोज मुंतशिर की लाइनें सुन इंडियन आइडल के सभी जजों और कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो गईं। सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज मुंतशिर की बातें सुन सायली कमले, पवनदीप राजन, सवाई भट्ट और अन्य सभी इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। वैसे भले ही लोग जजों की बुराई कर रहे, लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो मनोज की लाइनों पर फिदा हैं।












Click it and Unblock the Notifications