IndianIdol 12:शनमुखप्रिया को देख जावेद अख्तर बोले- 'तुम्हारी काफी बुराई होनी चाहिए...', देखें Video
IndianIdol 12:शनमुखप्रिया को देख जावेद अख्तर बोले- 'तुम्हारी काफी बुराई होनी चाहिए...', देखें Video
मुंबई, 24 जून: इंडियन आइडल सीजन-12 में हमेशा ही हर हफ्ते नए गेस्ट को बुलाया जाता है। इस बार आने वाले वीकेंड पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर 'इंडियन आइडल 12' में बतौर गेस्ट जज नजर आने वाले हैं। इस बार शो में कंटेस्टेंट जावेद अख्तर के लिखे सुपरहिट गाने गाएंगे। हाल ही में जावेद अख्तर और शो के कंटेस्टेंस ने शूटिंग पूरी की है। जिसके कुछ वीडियो सोनी टीवी चैनल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। आने वाले एपिसोड को लेकर हर कंटेस्टेंट बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एपिसोड के प्रोमो में जावेद अख्तर कंटेस्टेंट के गानों की तारीफ करते हुए और उनका मार्गदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन शो की कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया उस समय हैरान हो गईं, जब जावेद अख्तर ने उनकी तारीफ की।

हमेशा ट्रोल होने वाली शनमुखप्रिया की जावेद अख्तर ने की तारीफ
'इंडियन आइडल 12' के प्रोमो में देखा जा सकता है कि शनमुखप्रिया जावेद अख्तर की खास फरमाइश पर ''मैं हूं झूम झूम झूम झूम झुमरू'' का गाना गाती हैं। शनमुखप्रिया के गाना गाने के बाद एक अलग ही अंदाज में जावेद अख्तर उनकी तारीफ करते हैं। बेबाक अंदाज में जावेद अख्तर शनमुखप्रिया से ऐसी बातें कहते हैं, जिसको सुनकर शो के जज अनु मलिक, हिमेश रेशमिया और सारे कंटेस्टेंट हैरान हो जाते हैं। जावेद अख्तर तारीफ करते हुए ये बताते हैं कि आखिर सोशल मीडिया पर शनमुखप्रिया इतना ट्रोल क्यों होती हैं।

जावेद अख्तर बोले- 'शनमुखप्रिया तुम्हारी बुराई होनी चाहिए...'
जावेद अख्तर शनमुखप्रिया का गाना सुनने के बाद बोले, ''मैंने तुम्हारे कई गाने यूट्यूब पर देखे हैं और आज तुम्हें लाइव गाते हुए भी देखा। बताओ सोशल माडिया पर लोग तम्हारे बारे में क्या सोचते हैं, क्या है सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन तुम्हारे लिए। मैं जहां तक समझता हूं कि तुम्हारी काफी बुराई होनी चाहिए? (लोग हैरान हो गए) होती होनी ना। लोग तुम्हारे खिलाफ बोलते भी होंगे, वो तुम्हें बैन करने की मांग भी करते होंगे।''

'तुम्हारी जैसी लड़की, हिंदुस्तान के मर्दों को अच्छी नहीं लगती'
जावेद अख्तर ने शनमुखप्रिया से आगे कहा, ''कोई भी लड़की जो इतनी स्मार्ट हो, जितनी कि तुम हो। इतनी कॉम्पिटेंट हो, जितनी कि तुम हो। तुम कॉन्फिडेंट हो और जितनी तुम हो। वो हिंदुस्तान के मर्दों को अच्छी नहीं लगती। पता है उन्हें कैसी लड़कियां पसंद आती हैं, जो थोड़ी सी शर्मीली हो, जो थोड़ी सी झिझकती हो। जो ये सोचती हो कि वह ठीक से कर पाएगी या नहीं। लेकिन तुम तो कहती हो कि मुझसे बेहतर कोई नहीं कर पाएगा।''

'शनमुखप्रिया तुम जैसा कर रही है हो, करो'
जावेद अख्तर ने आगे कहा, शनमुखप्रिया तुम जैसा कर रही है वैसे करती रहो। दोस्त तुम्हार भविष्य बहुत ज्यादा उज्जवल है। शनमुखप्रिया और जावेद अख्तर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जावेद अख्तर के बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने कहा कि वह भी लॉकडाउन के बाद शनमुखप्रिया के साथ एक संगीत कार्यक्रम में जाना चाहते हैं क्योंकि शनमुखप्रिया की स्टेज पर एनर्जी कमाल की है। बता दें कि आदित्य नारायण ने शनमुखप्रिया को अपनी छोटी बहन कहा है।

शनमुखप्रिया ने ट्रोलिंग पर कही थी ये बात
शनमुखप्रिया अपने गाने के अलग अंदाज को लेकर हमेशा ट्रोलिंग का शिकार होते रहती हैं। इसको लेकर शनमुखप्रिया ने कहा है कि ट्रोलिंग की वजह से उनपर अच्छा करने का बहुत ज्यादा प्रेशर रहता है। शनमुखप्रिया ने कहा है कि उनकी कोशिश हमेशा बेस्ट देने की होती है।
शो में बतौर गेस्ट जज आईं जीनत अमान ने भी शनमुखप्रिया को समझाया था कि लोगों की ट्रोलिंग और उनकी आलोचनाओं पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जीनत अमान ने कहा था कि लोगों का काम है कहना लेकिन तम्हें अपने हुनर को निखारने पर हमेशा काम करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications