इंडियन आइडल 11 जीतते ही बदल गई सनी की किस्मत, लंदन में किया शो, विदेशी गर्लफ्रेंड भी साथ आई नजर
नई दिल्ली, 4 जुलाई: इंडियन आइडल के 12वें सीजन का प्रसारण जारी है। जिसका जल्द ही फिनाले होने वाला है। हालांकि ये सीजन बहुत ज्यादा विवादों में रहा। अब इंडियन आइडल 11 के विजेता रहे सनी हिंदुस्तानी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और इसकी वजह है उनकी गर्लफ्रेंड। साथ ही शो को जीतने के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है।

माथे पर किया Kiss
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन आइडल शो में आने से पहले सनी हिंदुस्तानी जूते पॉलिश किया करते थे, लेकिन अब उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो शेयर की। साथ ही ramdey official (रैमडे) नाम के अकाउंट को टैग किया। फोटो में सनी गर्लफ्रेंड के माथे पर किस कर रहे और उनकी जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि हमेशा तुम्हारे साथ, मेरा सच्चा प्यार...लंदन में एक साथ शो का मजा लेंगे।

नीदरलैंड से हैं रैमडे
सनी की गर्लफ्रेंड रैमडे ने भी वही तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही लिखा कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। कई दिनों के इंतजार के बाद आज मेरा बेबी लंदन में परफॉर्म करेगा। तुम्हारे ऊपर मुझे बहुत ही गर्व है। वैसे रैमडे के बारे में सटीक जानकारी तो नहीं है, लेकिन उनके इंस्टा अकाउंट को देखें तो उस पर उनका पेशा राइटर का लिखा है। साथ ही वो नीदरलैंड की रहने वाली हैं। अभी उनके इंस्टा पर 14 हजार फॉलोवर्स हैं।

हजारों लोगों ने देखा शो
वहीं सनी का पहला शो लंदन में हुआ, जो काफी शानदार रहा। इस शो की फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि लंदन के इंडिगो हॉल में एक्सक्लूसिव फर्स्ट शो। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में हजारों भारतीय मौजूद थे। साथ ही कई विदेशी हस्तियों ने भी उनकी आवाज का जादू देखा। इस शो के लिए वो काफी दिनों से प्रैक्टिस कर रहे थे।

12वें सीजन का क्या है हाल?
कोरोना के चलते इंडियन आइडल के 12वें सीजन की शूटिंग दमन में हो रही थी, लेकिन अब पूरी टीम मुंबई लौट आई है। साथ ही वहीं पर फिनाले की तैयारी चल रही। इस बीच शो के मेकर्स ने सभी बचे हुए कंटेस्टेंट्स को घर भेज दिया है, ताकि वो जनता के बीच जाकर उनसे वोट देने की अपील कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications