यूएन में भारत ने सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाक को सुनाई खरी-खोटी

जेनेवा। जम्मू कश्मीर में सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर एक बार फिर से भारत ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है। यूएन में राइट टू रिप्लाई के तहत भारत ने पाकिस्तान पर निशान साधते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की असल समस्या सीमा पार आतंकवा है, जिसे पाकिस्तान बढ़ावा दे रहा है। सीमा पार से होने वाली फायरिंग और भारतीय जवानों द्वारा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकियों की संख्या इस बात को साफ करती है कि किस तरह से इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत ने जेनेवा स्थित यूएन में पाक को आतंकवाद के मुद्दे पर दो टूक सुनाई।

mini

न्यूयॉर्क के जेनेवा में यूएन के 39वें अधिवेशन में भारत ने पाकिस्तान के द्वारा दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया है। पाकिस्तान ने कहा था कि जम्मू कश्मीर में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है, लेकिन इसके जवाब में भारतीय प्रतिनिधि मिनी देवी कुमाम ने पाक के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान लगातार ओएचसीएचआर की फर्जी रिपोर्ट का हवाला दे रहा है, जिसे भारत पहले ही खारिज कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह फर्जी एजेंडा दुनिया का ध्यान जम्मू कश्मीर की असल समस्या से नहीं हटा सकता है। पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर में जिस तरह से आतंक को बढ़ावा दिया जा रहा है वह यहां की असल समस्या है।

इसे भी पढ़ें-जम्‍मू-कश्‍मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों के कैंप पर ग्रेनेड अटैक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+