भारत में 14 दिसंबर से रेग्युलर इंटरनेशनल फ्लाइट की आवाजाही होगी शुरू, अभी इन 14 देशों पर रहेगी पाबंदी
नई दिल्ली, 26 नवंबर। कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे के बीच भारत सरकार ने 14 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नियमित रूप से शुरू करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी 14 देशों के साथ इंटरनेशनल फ्लाइट नियमित रूप से नहीं चलेंगी, जिसमें यूके, न्यूजीलैंड और कुछ यूरोपीय देश शामिल हैं। इन देशों के साथ भारत का एयर बबल एग्रीमेंट जारी रहेगा।

इन 14 देशों में अभी नहीं जाएगी नियमित फ्लाइट
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, भारत में अब 14 देशों को छोड़कर सभी देशों से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही 14 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इन 14 देशों में यूके, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, फिनलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, बांग्लादेश, बोत्सवाना और जिंबाब्वे शामिल हैं। इन देशों में कोरोना का खतरा अभी भी अधिक है। वर्तमान में भारत का दुनिया के 31 देशों के साथ एयर बबल का एग्रीमेंट साइन है।
Recommended Video
देश में फिलहाल 30 नवंबर तक है इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक
आपको बता दें कि भारत सरकार ने इस महीने के शुरुआत में ही ये संकेत दे दिए थे कि दिसंबर के आखिर तक देश में इंटरनेशनल फ्लाइलट की नियमित आवाजाही शुरू हो सकती है। फिलहाल देश में 30 नवंबर तक इंटरनेशनल फ्लाइट की आवाजाही पर रोक है। हालांकि सरकार के इस फैसले पर खतरे के बादल जरूर मंडरा रहे हैं, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरिएंट मिल गया है, जिसके बाद से पूरी दुनिया दहशत में है। दक्षिण अफ्रीका के अलावा कई अन्य देशों में भी नए वेरिएंट के मरीज पाए जा चुके हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों को शुरू करने का फैसला किसी खतरे को न्यौता देने से कम नहीं है।
सिविल एविएशन को हुआ है नुकसान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशेषज्ञों का दावा है कि सरकार के इस कदम से उद्योग को काफी फायदा होगा। यह एक सकारात्मक कदम है और हवाई यातायात को फिर से खोलने का सही तरीका है। इससे उन देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी जहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी में सिविल एविएशन का भयानक नुकसान हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications