अफगान नागरिक अब सिर्फ ई वीजा पर कर सकेंगे भारत की यात्रा, केंद्र सरकार ने लिया फैसला
नई दिल्ली, अगस्त 25। हाल ही में भारत सरकार ने अफगानिस्तान के हालात को देखते हुए अफगान नागरिकों के लिए ई वीजा की शुरुआत की थी। ये एक नई वीजा कैटेगिरी थी, जिसे "ई-आपातकालीन एक्स-विविध वीजा" नाम दिया गया था। अब भारत सरकार ने अफगानिस्तान से आने वाले हर व्यक्ति के लिए ई वीजा अनिवार्य कर दिया है। यानि कि अब अगर अफगानिस्तान से कोई व्यक्ति भारत आएगा तो वो ई वीजा पर ही आएगा। गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई है।

पहले से वीजा ले चुके अफगान नागरिकों के वीजा होंगे अमान्य
केंद्र सरकार ने कहा है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सभी अफगान नागरिकों के लिए भारत की यात्रा करने के लिए ई वीजा अनिवार्य किया जा रहा है। साथ ही सरकार ने ये साफ कर दिया है कि इस घोषणा के बाद अफगान नागरिकों को पहले जारी किए गए सभी वीजा अमान्य घोषित किए जाते हैं।

अफगान नागरिकों के खो गए थे कुछ पासपोर्ट
आपको बता दें कि भारत सरकार ने ये फैसला उन मीडिया रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए लिया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि अफगान नागरिकों के कुछ पासपोर्ट खो गए हैं। ऐसे में जो अफगान नागरिक अभी अफगानिस्तान में हैं, उनके वीजा तत्काल प्रभाव से अमान्य किए जा रहे हैं।
Recommended Video

17 अगस्त को सरकार ने की थी ई वीजा श्रेणी की घोषणा
आपको बता दें कि भारत सरकार ने ये फैसला ऐसे वक्त में लिया है, जब अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद दुनियाभर के कई देश अपने-अपने नागरिकों को वहां से निकाल रहे हैं। भारत भी अपने नागरिकों समेत अफगान नागरिकों को भी वहां से निकालकर अपने देश ला रहा है। इन्हीं कोशिशों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने 17 अगस्त को ई वीजा श्रेणी की घोषणा की थी और कहा था कि कोई भी अफगान नागरिक भारत आने की इच्छा रखता है तो उसे एक आपातकालीन 'ई-वीजा' जारी किया जाएगा। किसी भी धर्म के सभी अफगान नागरिक 'ई-आपातकालीन और अन्य वीजा' के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications