एस जयशंकर ने पाक विदेश मंत्री को बताया आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता, कहा- किसी बात पर नहीं कर सकते भरोसा

शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को खूब खरी खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों के साथ विदेश मंत्री के जैसा व्यवहार किया गया

S Jaishankar told Pak Foreign Minister

गोवा में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन में विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान और चीन को दो टूक में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आतंक के पीड़ित और साजिशकर्ता एक साथ बैठकर बातचीत नहीं कर सकते हैं। वहीं, चीन को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक सीमा पर असामान्य स्थिति बनी हुई है तब तक भारत चीन संबंध सामान्य नहीं हैं।

सीमावर्ती क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में चीनी विदेश मंत्री से बातचीत पर कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में असामान्य स्थिति है हमने इसके बारे में खुलकर चर्चा की है।

वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को लेकर उन्होंने कहा कि एससीओ बैठक में बिलावल भुट्टो के साथ विदेश मंत्री के जैसा ही व्यवहार किया गया है। वो आतंकी इंडस्ट्री के प्रवक्ता हैं। पाकिस्तान की किसी भी बात पर भरोसा नहीं कर सकते हैं।

इसके साथ ही भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 का हटना अब इतिहास बन गया है। जितना जल्दी इसे समझ लिया जाए उतना बेहतर है।

इसके साथ ही भारत के एस जयशंकर ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान पर कहा कि डिप्लोमैटिक प्वाइंट स्कोरिंग के लिए आतंकवाद को हथियार बनाने में न फंसें। हम डिप्लोमैटिक प्वाइंट स्कोरिंग नहीं कर रहे हैं। हम राजनैतिक और कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान को बेनकाब कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद का शिकार होने के नाते मै ऐसा करने क पूरा हकदार हूं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाक विदेश मंत्री को लेकर कहा कि आप न केवल आतंकवाद करते हैं और आप ये भी कहते है कि उसमें बारे में बात भी न करें। वे आतंकवाद की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। जिससे पूरा देश ही नाराज है। आतंकवाद के मुद्दे पर मै यही कहूंगा कि पाकिस्तान की विश्वसनीयता के कारणर विदेशी मुद्रा भंडारण में तेजी से कमी आ रही है।

क्या होता है SCO?

शंघाई सहयोग संगठन में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तार, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान देशों का संगठन हैं। इसका मु्ख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा के साथ सीमा मुद्दों पर बात करना और आतंकवाद , धार्मिक अतिवाद का समाधान करके क्षेत्रीय विकास करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+