वीडियो: CWG में भारत का अपमान, उल्टे तिरंगे पर बवाल

वीडियो में भारतीय तिरंगे को उल्टा पकड़कर उसका अपमान किए जाने का मामला सामने आने के बाद विरोध शुरु हो गया। भारतीय दल प्रमुख ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। दरअसल, कॉमनवेल्थ गेम्स के आधिकारिक गीत में तीन लोगों को हाथ में तिरंगा लिए दिखाया गया है लेकिन इस तस्वीर में तिरंगे की हरी पट्टी ऊपर की ओर है जबकि केसरिया भाग नीचे की ओर है।
सीड्ब्लूजी में हुए तिरंगे के इस अपमान को लेकर भारतीय प्रशंसक सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं भारतीय दल प्रमुख भी इस पूरे मामले पर कड़ी आपत्ति जता रहे है। भारत जल्द ही आयोजन समिति को इस गलती के बारे में पत्र लिखकर इसमें सुधार करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications