भारतीय फैन ने अपने पैर पर बनवाया मिया खलीफा का टैटू, मिया को नहीं आया रास, बोलीं...
एक भारतीय फैन के सिर पर मिया खलीफा की दीवानगी का भूत ऐसा चढ़ा कि उसने उनके प्रति अपना प्यार जाहिर करने के लिए अपने पैर पर ही उनके चेहरे का टैटू बनवा लिया।
नई दिल्ली, 7 सितंबर। पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा को भला कौन नहीं जानता। भारत सहित दुनिया भर में उनके लाखों फैंस हैं। एडल्ट फिल्मों के दीवानों के सिर पर मिया खलीफा का मानो भूत सवार रहता है। हालांकि मिया पॉर्न फिल्मों को काफी पहले अलविदा कह चुकी हैं। एक भारतीय फैन के सिर पर मिया की दीवानगी का भूत ऐसा चढ़ा कि उसने उनके प्रति अपना प्यार जाहिर करने के लिए अपने पैर पर ही उनके चेहरे का टैटू बनवा लिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
मिया के इस दीवाने ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। मिया का यह दीवाना खुल एक टैटू आर्टिस्ट है। वीडियो में सबसे पहले मिया की फोटो को एक टैबलेट की स्क्रीन पर दिखाया जाता है। उसके बाद कैमरे का फोकस उस दीवाने के पैर की तरफ हो जाता है, जैसे ही वह अपने पैर पर बने टैटू के ऊपर से झाग को हटाता है, उसके पैर पर मिया खलीफा की तस्वीर छपी दिखाई देती है।

खुल मिया खलीफा ने देखा वीडियो
सोशल मीडिया पर पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। खुद मिया ने इस वीडियो को देखा और अपनी इंस्टा स्टोरीज पर इसे शेयर भी किया। हालांकि मिया खलीफा ने इस टैटू पर जो प्रतिक्रिया दी, उससे मिया के इस दीवाने को काफी निराशा हुई होगी। मिया ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा- यह भयानक है। उन्होंने इसके साथ चकराने वाली एक इमोजी भी शेयर की है। इससे प्रतीत होता है कि उन्होंने इसको लेकर नेगेटिव कमेंट किया है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
हालांकि मिया के इस फैन ने उनके कमेंट के लिए भी उनको धन्यवाद दिया। उसने कहा इस वीडियोज के व्यूज को 4 मिलियन तक पहुंचाने के लिए मिला खलीफ और दोस्तों का धन्यवाद। यह पहली बार नहीं है जब मिया ने उनका टैटू बनाने वाले किसी फैन की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले 2018 में उन्होंने एक अन्य फैन को उनका टैटू शेयर करने पर प्रतिक्रिया दी थी।












Click it and Unblock the Notifications