कैमरून में कफ सिरप पीने से 12 बच्चों की मौत, भारतीय दवा कंपनी पर उठे सवाल

भारतीय कफ सिरप को लेकर लगातार अलग-अलग देशों में विवाद हो रहा है। इस बार कैमरून के अधिकारियों का कहना है कि जिस कफ सिरप को पीने से एक दर्जन बच्चों की मौत हुई, हो सकता है कि वह भारत में बना हो।

कैमरून के प्रशासन की ओर से कहा गया है कि नैचुरोकोल्ड दवा के डिब्बे पर छपी तस्वीर यह बताती है कि इसका उत्पादन मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित रिमान लैब्स प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है।

cough syrup

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जो तस्वीर स्थानीय प्रशासन की ओर से मुहैया कराई गई है उसमे मैन्यूफैक्चरर का नाम नहीं है। वहीं रिमैन लैब्स के डायरेक्टर नवीन भाटिया का कहना है कि दवा देखने में हमारी लग रही है, लेकिन हमारी कंपनी की क्वालिटी कंट्रोल को लेकर सख्त नियमावली है, हम मिलावटी सिरप नहीं बेचते हैं।

बता दें कि पिछले साल भी भारतीय दवाएं विवादों में आई थीं जब कफ सिरप पीने से गांबिया और उजबेकिस्तान में दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दवा में मिलावट थी और इसमी जहरीला पदार्थ था।

इसी तरह के मिलावटी सिरप को लेकर भारत की दो और कंपनियां राडार पर हैं। लिबेरिया और मार्शल आईलैंड में भी भारतीय दवाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं मध्य प्रदेश के फसाई का कहना है कि हमने शुरुआती जांच इस मामले में शुरू कर दी है। आपके सवाल के आधार पर हमने जांच के लिए टीम को भेज दिया है, हम इसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं कैमरून अथॉरिटी का कहना है कि हमने नेचरकोल्ड की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जल्द ही इसके नतीजे आएंगे। इस सिरप को भारत से बाहर निर्यात करने की अनुमति नहीं थी, हो सकता है कि यह देश से स्मगल करके पहुंचाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+