पनामा में ICA चुनाव: IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी ICA ग्लोबल बोर्ड के डायरेक्टर चुने गए
भारतीय सहकारी क्षेत्र के लंबे समय से नेता और IFFCO और GUJCOMASOL के अध्यक्ष दिलीप संघानी, पनामा में ICA ग्लोबल बोर्ड में एट-लार्ज डायरेक्टर चुने गए। यह चुनाव वैश्विक सहकारी क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर 'समृद्धि के लिए सहकारी' दृष्टिकोण को मजबूत करता है।
भारतीय सहकारिता आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण वैश्विक उपलब्धि सामने आई है। पनामा सिटी में आयोजित इंटरनेशनल कोऑपरेटिव एलायंस (ICA) की महासभा के दौरान हुए चुनाव में IFFCO के चेयरमैन दिलीप संघाणी को ICA के ग्लोबल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में डायरेक्टर (At-Large Director) के रूप में चुना गया है। चुनाव में संघाणी तीसरे स्थान पर रहे।

दिलीप संघाणी के निर्वाचित होने की घोषणा के बाद पनामा में मौजूद भारतीय सहकारी प्रतिनिधिमंडल में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाए। विदेशी धरती पर लगे इन नारों को भारतीय सहकारिता आंदोलन की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रभाव से जोड़कर देखा गया। ICA महासभा के दौरान मिली यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय सहकारी क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करती है।
किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए लंबे समय से कर रहे काम
दिलीप संघाणी कई दशकों से सहकारिता क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्होंने किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी संस्थाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम किया है। वर्तमान में वह IFFCO और GUJCOMASOL के चेयरमैन हैं तथा विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहकारी संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
ICA में भारत की आवाज होगी और मजबूत
इंटरनेशनल कोऑपरेटिव एलायंस (ICA) दुनिया का प्रमुख वैश्विक सहकारी संगठन है, जो विभिन्न देशों और क्षेत्रों की सहकारी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है। ICA के ग्लोबल बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय सहकारिता आंदोलन की आवाज को और मजबूती प्रदान करेगा।
'सहकार से समृद्धि' के विजन से जुड़ी उपलब्धि
प्रेस नोट के अनुसार, दिलीप संघाणी की जीत भारत के सहकारिता आंदोलन की वैश्विक स्वीकार्यता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सहकार से समृद्धि' विजन को भी दर्शाती है। सहकारिता के माध्यम से किसानों, ग्रामीण समुदायों और आम नागरिकों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण पर जोर दिया जा रहा है।
वैश्विक सहकारिता को मजबूत करने की प्रतिबद्धता
चुनाव में जीत के बाद दिलीप संघाणी ने ICA के सदस्य देशों, प्रतिनिधियों और वैश्विक सहकारी समुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह भारत के सहकारिता आंदोलन की भावना, अनुभव और दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा दुनिया भर में सहकारिता को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ICA ग्लोबल बोर्ड में उनका निर्वाचन भारतीय सहकारिता आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है और अंतरराष्ट्रीय सहकारी क्षेत्र में भारत की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।


Click it and Unblock the Notifications
