समुद्र में बहे युवक को कोस्टगार्ड ने किया एयरलिफ्ट, देखें रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO

पणजी। गोवा में कोस्ट गार्ड के एक हेलीकॉप्टर ने बचाव अभियान के तहत गुरुवार दोपहर काबो डी रामा बीच से 2 नॉटिकल मील दूर एक डूबते हुए शख्स की जान बचाई है। बचाए गए युवक की उम्र 20 साल बताई जा रही है। वह बीच पर तेज लहरों के बहाव में बह गया था। हालांकि, वह खराब मौसम होने के बावजूद खुद को जिंदा रखने में सफल रहा। सूचना मिलने के बाद, नियमित गश्त पर तटरक्षक हेलीकॉप्टर को उसकी खोज और बचाव अभियान के लिए रवाना किया गया था।

Indian Coast Guard rescued a man from drowning, 2 nautical miles North of Cabo de Rama beach, Goa

मौके पर पहुंचे कोस्ट गार्ड की टीम ने युवक को खोज निकाला और उसे समुद्र में एयरलिफ्ट कर तट पर पहुंचाया। कोस्ट गार्ड व्यक्ति को एयर एन्क्लेव ले गए, जहां पर एक एंबुलेंस डॉक्टर की टीम के साथ मौजूद थी। युवक को बाद में एक पास अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की हालत स्थिर है।

बता दें कि पिछले महीने गोवा में घूमने आई आंध्र प्रदेश की 25 वर्षीय डॉक्टर युतुकुरु राम्या कृष्णा गोवा के कोलोम्ब बीच की चट्टान पर सेल्फी ले रही थीं, तभी एक बड़ी लहर आई और उन्हें साथ ले गई। इस हादसे में उनकी जान चली गई। वे कुल 6 लोग थे। डॉक्टर और उनकी दोस्त एक चट्टान पर खड़े होकर तस्वीर खींच रहे थे, तभी एक लहर आई और दोनों को समुद्र में बहा ले गई।

जब दोस्तों को एहसास हुआ कि उनके ग्रुप से दो महिलाएं गायब हैं, तो उन्होंने उनकी खोज शुरू की। बाद में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उन्होंने राम्या की फ्रेंड को डूबने से बचा लिया, लेकिन राम्या को ढूंढने में नाकामयाब रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+