अरब सागर में लगी बोट में आग, पता चलते ही मौके पर पहुंचे इंडियन कोस्टगार्ड्स, बचाए 7 मछुआरे
न्यू मैंग्लोर, 6 नवंबर, 2021: भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्टगार्ड्स) ने एक बार फिर अपनी बहादुरी और सतर्कता से जिंदगियां बचाई हैं। खबर है कि, दक्षिण-पश्चिम भारतीय समुद्र तट से 10 नॉटिकल मील दूर अरब सागर में एक बोट में आग लग गई। उस बोट में मछुआरे सवार थे। बोट में आग लगने से वहां चीख-पुकार मच गई। तब पता चलते ही इंडियन कोस्टगार्ड्स वहां पहुंचे। इंडियन कोस्टगार्ड्स ने मौके से सात मछुआरों को बचाया। बताया जा रहा है कि, वे कारवार लाइटहाउस से उधर गए थे। यहीं से सैकड़ों मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने जाया करते हैं।

कर्नाटक से दूर अरब सागर में लगी आग
मछुआरों की नाव में यह आग बीते रोज रात में लगी, जिसका पता इंडियन कोस्टगार्ड्स को चला तो वे तत्काल वहां पहुंचे। वैसे हमेशा से ही, कोस्टगार्ड्स समुद्र तटीय इलाकों की गश्त पर रहते हैं। अरब सागर में उन्होंने अनेकों बार लोगों की जान बचाई हैं। एक बार, गुजरात के जखौ तट से कुछ किलोमीटर की दूरी पर एक जहाज डूब गया था, जिसका पता चलने पर इंडियन कोस्टगार्ड्स ने बचाव अभियान चलाया। तब वहां से 7 क्रू मेंबर्स को बचाया गया, हालांकि एक व्यक्ति गहरे पानी में चले जाने के कारण लापता भी हो गया। इस घटना के बाद अलर्ट जारी कर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा गया।

तट रक्षक बल बचाते रहे हैं लोगों को
भारतीय तट रक्षक बल के अधिकारी के मुताबिक, यह हादसा इस क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के चलते तेज रफ्तार की हवाओं के कारण हुआ.. जहां और भी कई जहाजों में पानी भर गया था। तब अन्य जगहों पर भी रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।

पाकिस्तानियों की भी बचाई थी जान
पाकिस्तानी नागरिकों की जान भी भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा समुद्र में कई बार बचाई गई। जिस दिन पाकिस्तान में एक सनकी सैन्य अदालत ने भारतीय नौसेना के एक पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी देने का आदेश दिया, भारतीय तटरक्षक बल ने तब 2 पाकिस्तानी समुद्री कमांडो की जान बचाई थी। यह घटना ठीक 4 साल पहले की है। तटरक्षक बल के अनुसार, उस रात लगभग 8.30 बजे, मुंबई में मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर को कराची से एक संकटकालीन कॉल मिला था। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) की एक स्पीड बोट नियमित गश्ती के दौरान गायब हो गई थी। वह भारतीय जल में बह गई थी। मगर, भारतीय तटरक्षक बल ने पाकिस्तानियों को सही सलामत बचा लिया था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications