26/11 जैसा हमला करने की फिराक में आयी नौका से जुड़ी 10 चौंकाने वाली बातें

नयी दिल्ली। भारत-पाक समुद्री सीमा पर पोरबंदर के नजदीक पाकिस्तानी नौका की मौजूदगी और बाद में कोस्टगार्ड द्वारा रोके जाने के बाद खुद को धमाके से उड़ा लेने के बाद एक बार फिर से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान की ओर से फिर भारत में घुसपैठ की कोशिशें की जा रही हैं। इस नौका में भारी मात्रा में गोला-बारूद भरा हुआ था। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि नौका में सवार लोग भारत में एक बार फिर 26/11 जैसा हमला करने की फिराक में थे।

terror attack

नौका को जब भारतीय सुरक्षाबलों और कोस्टगार्ड ने रुकने को कहा तो बजाए रुकने और आत्मसमर्पण के इस पर सवार लोगों ने नौका सहित खुद को बलास्ट कर उड़ा लिया। इस धमाके से एक बात और साबित हो गई कि इसमे सवार लोग आतंकी थो जो भारत में धमाके की साजिश को अंजाम देने के लिए घुसपैठ कर रहे थे। आपको बताते इस इस मामले से जुड़ी 10 अहम जानकारियां

terrorist attack
  • पोरबंदर के पास दो और संदिग्ध पाकिस्तानी फिशिंग बोट देखी गई है।
  • कोस्टगार्ड इन दो बोट को घेरने के लिए अभियान शुरु कर दी है।
  • कोस्टगार्ड बोट हादसे के बाद समुद्री सीमा पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए है।
  • गुजरात में आने वाले दिनो में वाईब्रन्ट समिट और प्रवासी भारतीय सम्मेलन होना है। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस समिट में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन इस हादसे के बाद मोदी की पोरबंदर यात्रा रद्द की गई है।
  • इस घटना के बाद गुजरात के गांधीनगर में एयर फोर्स कोस्ट गार्ड, नेवी, मरीन पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी की आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक में तय किया गया कि नेवी क्लॉकवाइज पेट्रोलिंग करेगी। कोस्ट गार्ड के साथ-साथ मरीन पुलिस भी ऐंटी क्लॉकवाइज पेट्रोलिंग करेगी।
  • गुजरात के पोरबंदर से 365 किलोमीटर दूर संदिग्ध नाव देखी गई। मुंबई में हुए 26/11 के हमले की छठी बरसी के एक महीने बाद ही यह घटना घटी है।
  • रक्षा मंत्रालय की माने तो ये नौका कराची के केती बंदरगाह से चली थी।
  • कोस्टगार्ड के डॉर्नियर एयरक्राफ्ट से इस नौका का लोकेशन पता लगाया।
  • कोस्टगार्ड के रुकने की चेतावनी देने के बाद आतंकियों ने अपनी नौका गति बढ़ा दी।
  • कोस्टगार्ड ने करीब एक घंटे तक नौका का पीछा किया, लेकिन पाक नौका ने रुकने के बजाए खुपद को धमाके से उड़ा लिया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+