गुजरात तट से ICG ने पकड़ी पाकिस्तानी नाव, क्रू के 12 लोग गिरफ्तार
अहमदाबाद, 15 सितंबर: इंडियन कोस्ट गार्ड (भारतीय तटरक्षक बल) ने गुजरात तट से पाकिस्तान की एक नाव को पकड़ा है। इस नाव के साथ चालक दल के 12 सदस्य भी गिरफ्तार किए गए हैं। आईसीजी ने गलवार रात को पाकिस्तान की ये नाव को पकड़ी है। इस नाव और इसमें सवार 12 लोगों पर अवैध तरीके से भारत की जल सीमा में प्रवेश करने का आरोप है।

भारतीय तटरक्षक जहाज राजरतन ने एक निगरानी मिशन के दौरान भारतीय जल क्षेत्र में प्रवेश पर पाकिस्तान की ये नाव पकड़ी है। पाक की इस नाव का नाम अल्लाह पवाकल का है। नाव को अपने कब्जे में लेने के बाद आगे की जांच के लिए ओखा लाया गया है।
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बुधवार को अपने बयान में बताया है कि 14 सितंबर की रात में भारतीय तट रक्षक जहाज राजरतन गश्त पर था, इसी दौरान उसने पाकिस्तान की अल्लाह पावाकल नाम की नाव को भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ा। इसमें चालक दल के 12 सदस्य थे। आईसीजी ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद मंगलवार रात को इस पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया। मामले की जांच के लिए नाव को गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के ओखा ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications