Video: भारतीय तटरक्षक बलों ने बचाई शिप के कैप्टन की जान, तेज हवाओं के बीच किया एयरलिफ्ट
पणजी, 06 जून। भारतीय तटरक्षक बल ने गंभीर चिकित्सा आपात स्थिति का सामना कर रहे मर्चेंट शिप एमटी ईएलआईएम के कैप्टन को आज तेज हवाओं के बीच गोवा तट से एयरलिफ्ट किया। शिप के कैप्टन को गोवा के एसएमआरसी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय तटरक्षक बलों का एक विमान शिप एमटी ईएलआईएम से कैप्टन को एयरलिफ्ट करता है।
Recommended Video

भारतीय तटरक्षकों की तरफ से मेडिकल इमरजेंसी में कैप्टन को एयरलिफ्ट करने का वीडियो जारी किया गया है। गौरतलब है कि मुश्किल वक्त में भारतीय तटरक्षक हमेशा लोगों की जान बचाने के लिए आगे आते रहे हैं। हाल ही में आए चक्रवाती तूफान तौकते में फंसे लोगों की भी मदद के लिए भारतीय तटरक्षकों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी। नौसेना के साथ मिलकर तटरक्षक बल के जवानों ने कई लोगों की जान बचाई।
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट में किसी 'मनोरोगी' की तरह काम करती दिखी केंद्र सरकार, इसलिए बिगड़े हालात: अमर्त्य सेन
बता दें कि अरब सागर में उठे 'अत्यंत गंभीर चक्रवात' तौकते ने भयंकर तबाही मचाई थी, इसके चलते बार्ज P-305 जहाज समुंद्र में फंस गया था। जिसमें मौजूद 261 लोगों में से 184 को बचा लिया गया है, हालांकि 89 लोग लापता हो गए थे और नौसेना का रेसक्यू ऑप्रेशन चलाते हुए तूफान में फंसे लोगों की तलाश की जिसमें से कुछ मिले और उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए कैप्टन सचिन सिकेरा, कमांडिंग ऑफिसर, आईएनएस कोच्चि ने कहा था कि बेहद खराब मौसम से जूझते हुए नौसेना के जवानों ने बार्ज P-305 पर मौजूद 273 लोगों में से अब तक 184 को बचा लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications