अमेरिका में इंडियन कब ड्राइवर ने अनुपम खेर को नहीं पहचाना, एक्टर ने शेयर किया मजेदार वीडियो
जब अमेरिका में कैब इंडियन ड्राइवर ने अनुपम खेर को नहीं पहचाना
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इन दिनों अपने एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में अमेरिका में हैं। खेर के साथ न्यूयॉर्क में एक दिलचस्प किस्सा हुआ जब एक इंडियन कैब ड्राइवर ने उनको पहचानने से ही इनकार कर दिया। खेर ने जब उसको परिचय दिया तो उसने कहा कि आप तो 20-25 साल के लड़के लग रहे हो, कैसे पहचान लेता। खेर ने ड्राइवर का वीडियो शेयर किया है।

ड्राइवर बोले, आपसे मिलकर खुशी हुई
अनुपम खेर ने बुधवार को अपने इंस्टा पर ये वीडियो शेयर किया है। न्यूयॉर्क में खेर टैक्सी में जा रहे थे, जिसका ड्राइवर एक पंजाबी जुगल किशोर थे। ड्राइवर से बातचीत का जो वीडियो खेर ने शेयर किया है। उसमें वो खेर से कह रहे हैं कि मुझे आपसे मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन ये भी सच है कि मैं आपको पहचान नहीं सका और इसकी वजह ये है कि आपकी उम्र बहुत कम लग रही है।
पंजाब के रहने वाले हैं ड्राइवर
वीडियो में कैब ड्राइवर बता रहे हैं कि वो पंजाब के रहने वाले हैं। अब उनका परिवार फरीदाबाद में रह रहा है। वो तीन साल से न्यूयॉर्क में टैक्सी चला रहे हैं। वो कहते हैं कि भारत में जो मजा है, वो यहां तो है नहीं है। ड्राइवर का सीधा-सादा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग खेर की वीडियो पर कमेंट कर कैब ड्राइवर की इमानदारी को सराह रहे हैं।

फिल्म प्रोजेक्ट के लिए न्यूयॉर्क में
अनुपम खेर की फिल्म 'वन डे' रिलीज हुई थी। उसके बाद इन दिनों अनुपम न्यू यॉर्क में है। वहां वह अपने अगले प्रॉजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। में अनुपम खेर की फिल्म वनडे रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने ईशा गुप्ता के साथ काम किया था। इस फिल्म के खास प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद अनुपम खेर अब दूसरे प्रोजक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications