Indian Army: 10-20 हजार नहीं भारतीय सेना में इतने जवानों की है कमी, जानिए इसके पीछे क्या है वजह?
Indian Army: भारतीय सेना में बड़ी संख्या में सैनिकों की कमी से जूझ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 1 लाख से अधिक जवानों की कमी बताई जा रही है। हाल ही में संसद की स्थायी समिति को रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी में ये पता चला है। जवानों की कमी देश की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गई है।

अधिकारियों की स्थिति (1 जुलाई 2024 तक)
- स्वीकृत संख्या: 50, 538
- वर्तमान में कार्यरत- 42,095
- कमी: 8443 (16.71%)
सैनिकों की स्थिति ( 1 अक्टूबर 2024 तक)
- स्वीकृत संख्या: 1,197,520
- वर्तमान संख्या: 1,105,110
- कमी: 92,410 (लगभग 7.72%)
संसद की स्थायी समिति को रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक
LAC पर 50 हजार जवान तैनात
सेना में बड़ी संख्या में जवानों की कमी के बीच सीमाओं पर बढ़ती सुरक्षा आवश्यकताओं के चलते और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है। भारत-चीन सीमा (LAC) पर लगभग 50 हजार जवानों की तैनाती है, जबकि, जम्मू-कश्मीर में बढ़ते आतंकी घटना के बीच 15000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें Indian Army Day 2025: 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है सेना दिवस? जानिए कुछ रोचक बातें
इस वजह से हुई कमी
दरअसल, ये कमी कोविड महामारी के दौरान भर्ती न होने की वजह से हुआ। हर साल लगभग 60 हजार सैनिक रिटायर होते हैं। कोविड के दो वर्षों में लगभग 1 लाख 20 हजार जवान रिटायर हो गए। वहीं इस दौरान भर्ती प्रक्रिया ना के बराबर हुई।
वहीं साल 2022 से अग्निपथ योजना की शुरुआत हुई। जिसके तहत पहले और दूसरे वर्ष में 40-40 हजार अग्नि वीरों की भर्ती की गई। लेकिन इन दो वर्षों में भी भर्ती हुए जवानों से ज्यादा जवान रिटायर हो गए। जिस वजह से सैनिकों की कमी बढ़ गई।
सरकार ने उठाए कई कदम
वैसे सरकार ने इस कमी को दूर करने के लिए कई कदम उठाए हैं। जिसमें अग्निवीर योजना के जरिए ज्यादा से ज्यादा जवानों की भर्ती किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को और तेज किया जा रहा है। मेडिकल प्रक्रियाओं को भी 2-3 दिनों में पूरा किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें Army Day: 'एक ही शब्द में पूरी कायनात लिखेंगे', शादी के 5 माह बाद ही खोया कैप्टन पति, रूला देगी इनकी कहानी












Click it and Unblock the Notifications